एक्सप्लोरर

Jharkhand: रामगढ़ में बेखौफ बदमाश, परिवार को बंधक बनाकर 2 घरों में डकैती की वारदात को दिया अंजाम 

Ramgarh News: झारखंड (Jharkhand) के रामगढ़ में बदमाशों ने एक ही रात में 2 घरों में डकैती की वारदात को अंजाम दिया है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.  

Ramgarh Crime News: झारखंड (Jharkhand) में अपराधी बेलगाम हैं. ताजा मामला रामगढ़ (Ramgarh) जिसे से सामने आया है. यहां शिवपुरी कॉलोनी की 8 नंबर गली में रहने वाले अरुण कुमार दास (Arun Kumar Das) और रानी बागी मास्टर मोहल्ले में रहने वाले सुनील महतो (Sunil Mahto) के घर लगभग आधा दर्जन बदमाश हथियारों के साथ घुस गए और डकैती की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश दोनों घरों से पैसे और जेवरात लेकर फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन लुटेरों के अब तक कोई सुराग नहीं मिला है. 

परिवार को कमरे में किया बंद 
पीड़ित अरुण कुमार दास के मुताबिक, वो काम के बाद घर पर रात करीब साढ़े 8 बजे आए थे. घर आने के कुछ देर बाद ही उनके घर की दीवर फांदकर एक शख्स अंदर घुस आया और उसने मेन गेट खोल दिया. इसके बाद अन्य बदमाश भी हथियारों के साथ उनके घर में दाखिल हो गए. दास ने बताया कि बदमाशों ने अपने चेहरे पर गमछा बांध रखा था. घर में घुसने के बाद बदमाशों ने हथियार के बल पर पूरे परिवार को एक कमरे में बंद कर दिया. उसके बाद उनके घर से लगभग 35 हजार रुपये और 2 लाख के जेवर लूटकर फरार हो गए. 

नशे में थे बदमाश 
अरुण कुमार दास के घर में डकैती की वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश रानी बागी स्थित मास्टर मोहल्ले में सुनील महतो के घर पहुंचे. सुनील महतो के घर से बदमाश करीब 70 हजार रुपये और उनकी पत्नी के पहने हुए गहने लूटकर फरार हो गए. यहां लुटेरों की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. सुनील महतो का कहना है कि, बदमाश शराब के नशे में थे. 

पुलिस ने शुरू की जांच 
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. थाना प्रभारी ने कहा है कि वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

ये भी पढ़ें: 

Crime News: बहादुर अंसारी बोला- 'देह व्यापार करो नहीं तो वायरल कर दूंगा तस्वीरें', सदमे में महिला  

Jharkhand: BJP नेता लुईस मरांडी नें कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्र पर कसा तंज, कहा 'दिखावे से नहीं चलेगा काम'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
हरदीप पुरी फिर जाएंगे राज्यसभा, बीजेपी ने MP से बनाया उम्मीदवार
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget