एक्सप्लोरर

अफ्रीकी देशों तक पहुंच रही है झारखंडी चावल की महक, ये बात जानकर हैरान रह जाएंगे आप

Jharkhand News: विदेशों से आईआर-64 क्वालिटी के चावल को एक्सपोर्ट करने का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर रांची स्थित ऑल सीजन फॉर्म फ्रेश को मिला है.

Jharkhand Rice Export: अफ्रीकी देश (African Countries) अब झारखंड (Jharkhand) के चावल (Rice) के बड़े खरीदार बन रहे हैं. झारखंड के किसान उत्पादक संगठनों को इन देशों से लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं. हाल में रांची स्थित ऑल सीजन फॉर्म फ्रेश को 2200 मिट्रिक टन चावल की सप्लाई का ऑर्डर मिला है. कृषि मंत्रालय (Ministry of Agriculture) के पोर्टल 'ई-नाम' के जरिए भी झारखंड के किसानों (Farmers) से बड़े पैमाने पर धान खरीदा जा रहा है. रांची (Ranchi) स्थित बाजार समिति के अधिकारी अभिषेक आनंद ने बताया कि विदेशों से आईआर-64 क्वालिटी के चावल को एक्सपोर्ट करने का अब तक का सबसे बड़ा ऑर्डर रांची स्थित ऑल सीजन फॉर्म फ्रेश को मिला है. जल्द ही 80 कंटेनर चावल हल्दिया, परादीप और विशाखापत्तनम स्थित बंदरगाहों के जरिए दुबई और अफ्रीकी देशों में भेजा जाएगा. 

विदेशों में पसंद किया जा रहा है चावल
झारखंड के हजारीबाग के किसानों को भी आंध्र प्रदेश की राइस मिलों से धान सप्लाई का ऑर्डर मिला है. बाहर से आए व्यापारी और एक्सपोर्टर्स भी स्थानीय किसानों से धान खरीद रहे हैं. यहां उत्पादित धान से बना चावल विदेशों खास तौर पर अफ्रीकी देशों में खूब पसंद किया जा रहा है. पिछले तीन-चार वर्षों में हजारीबाग धान की बड़ी मंडी के रूप में विकसित हुआ है. धान के बढ़ते कारोबार को देखते हुए सैकड़ों किसानों ने कृषि मंत्रालय के पोर्टल ई-नाम पर खुद को रजिस्टर्ड कराया है. ई-नाम के जरिए फसल की खरीदारी से किसानों को सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि उन्हें कीमत का भुगतान तुरंत हो जाता है. 

व्यापारी लगाते हैं बोली 
हजारीबाग में धान बिक्री के कारोबार से जुड़े एक व्यापारी बताते हैं कि इस वर्ष हजारीबाग से लगभग 25 करोड़ रुपये मूल्य का धान एक्सपोर्टर्स द्वारा खरीदे जाने की उम्मीद है. किसानों को इससे उपज की कीमत भी पहले की तुलना में ज्यादा मिल पा रही है. ई-नाम पोर्टल पर धान और अन्य फसलों की बिक्री के लिए बीडिंग का ऑप्शन है. बीडिंग में देशभर के व्यापारी बोली लगाते हैं. किसान सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले खरीदारों को अपनी फसल बेचते हैं. फसल किसानों के खेत-खलिहानों से उठाकर उन्हें खरीदारों तक पहुंचाने में बाजार समिति की भूमिका होती है. 

किसानों को मिल रहा है लाभ
बता दें कि, झारखंड के किसानों द्वारा उत्पादित की जाने वाली सब्जियां भी कुवैत, ओमान, दुबई और सउदी अरब सहित कई देशों में भेजे जाने का सिलसिला कुछ महीने पहले शुरू हुआ है. आगामी जनवरी में रांची के किसानों द्वारा उत्पादित कद्दू, सहजन, भिंडी, करेला, मटर, फ्रेंच बीन, अदरक, कटहल, कच्चू, कच्चा केला और गोभी आदि सब्जियों की बड़ी खेप विदेश एक्सपोर्ट की जाएंगी. झारखंड में प्रति वर्ष करीब 40 लाख मीट्रिक टन सब्जियों का उत्पादन होता है. सब्जियां विदेश भेजे जाने से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने लगा है. 

ये भी पढ़ें:

झारखंड सरकार पेट्रोल-डीजल पर देगी 25 रुपये की छूट, बाबूलाल मरांडी बोले- वाह मुख्यमंत्री जी..आगे खुद पढ़ें

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में बढ़ रहे हैं कोरोना के केस, UGC और AICTE ने जारी की ये गाइडलाइन्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
Ranchi News: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
रांची: कुएं में गिरे छोटे भाई को बचाने उतरा बड़ा भाई, दोनों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी
झारखंड में बिजली बनी काल, 15 दिन में 30 से ज्यादा लोगों ने गंवाई जान, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत और 14 घायल
PoK में खूनी रविवार! बगावत की आवाज कुचलने के लिए शहबाज-मुनीर की सेना ने की फायरिंग, एक की मौत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
Sunday Box office Collection Updates: 'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
'अल्फा' ने वीकेंड पर पकड़ी रफ्तार, 'वेलकम 3' का भी जलवा बरकरार, जानें संडे कलेक्शन
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक सब पिछड़े
तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज; विराट-अभिषेक पिछड़े
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
ग्लोबल पासपोर्ट इंडेक्स 2026: भारत पिछड़ा, 100 देशों की लिस्ट से भी बाहर, जानें टॉप-10 पर कौन से देश
Exclusive: पिता राम विलास पासवान की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी एनकाउंटर से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
पिता राम विलास की जयंती पर भावुक हुए चिराग, भरत तिवारी से लेकर प्रशांत किशोर तक, जानें बिहार को लेकर क्या कहा
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
एक छोटी सी गलती से बढ़ सकता है शॉर्ट सर्किट का खतरा! जानें कैसे Smart Plug बढ़ा देता है लोगों की मुसीबत
Embed widget