एक्सप्लोरर

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में बढ़ रहे हैं कोरोना के केस, UGC और AICTE ने जारी की ये गाइडलाइन्स

Jharkhand Coronavirus: झारखंड में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. इस बीच यूजीसी और एआइसीटीइ की ओर से ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में कक्षा और परीक्षा संचालन का निर्देश दिया गया है.

UGC and AICTE Guidelines Coronavirus in Jharkhand: झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए यूजीसी (UGC) ने सभी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और एआइसीटीइ (AICTE) ने सभी तकनीकी संस्थानों को कैंपस खोलने और कक्षा व परीक्षा संचालन करने को लेकर पुनर्विचार करने का निर्देश दिया है. सभी संस्थानों को केंद्र सरकार (Central Government) सहित यूजीसी और एआइसीटीइ की ओर से जारी कोविड-19 गाइडलाइन के तहत ऑफलाइन या ऑनलाइन मोड में कक्षा और परीक्षा संचालन का निर्देश दिया गया है.

फिलहाल स्थगित रखें भीड़ वाले कार्यक्रम
यूजीसी के सचिव प्रो रजनीश जैन और एआइसीटीइ के सदस्य सचिव प्रो राजीव कुमार ने कुलपतियों और कॉलेजों के प्राचार्य, निदेशक को पत्र भेजकर कोरोना की वर्तमान स्थिति व केंद्र सरकार के निर्देशों से अवगत कराते हुए इससे बचने की सलाह दी है. यूजीसी व एआइसीटीइ ने संस्थानों से कहा है कि कैंपस में भीड़ वाले कार्यक्रम को फिलहाल स्थगित रखें. कैंपस में मास्क लगाने, भीड़ नहीं लगाने, कार्यालय और क्लास रूम को सैनिटाइज करने की हिदायत दी गई है. 

तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना के केस 
इस बीच बता दें कि, झारखंड में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं. 29 दिसंबर को एक दिन में राज्य में 344 कोरोना संक्रमित मरीजों की पहचान हुई है. अधिकारियों को 24 घंटे के अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है. बुधवार को राज्य में सबसे ज्यादा रांची में 118 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. इसके अलाला कोडरमा में 56, जमशेदपुर में 43, धनबाद में 31, पश्चिमी सिंहभूम में 22, हजारीबाग में 21 और बोकारो में 17 मरीज एक दिन में मिले हैं. 

ओमिक्रोन के मामले की पुष्टी नहीं 
फिलहाल, राज्य में ओमिक्रोन के किसी मामले की अब तक पुष्टि नहीं हुई है. हालांकि अब तक मात्र 28 मरीजों के सैंपल ओमिक्रोन जांच के लिए भुवनेश्वर भेजे गए थे. झारखंड में अब तक जिनोम सीक्वेंसिंग की कोई व्यवस्था नहीं है, इस वजह से ओमिक्रोन संक्रमण की तत्काल पहचान नहीं हो पा रही है. 

ये भी पढ़ें:

Jharkhand Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल पर 25 रुपये की छूट देगी हेमंत सरकार, खुश होने से पहले जान लें ये बड़ी बात 

Petrol Diesel Price in Jharkhand: सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान, दो पहिया वाहन के लिए पेट्रोल पर प्रति लीटर ₹25 की राहत देगी सरकार 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Palamu News: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
झारखंड: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
क्या भारत ने यूएस के साथ जल्दबाजी में डील से किया इनकार? दावे पर आया पीयूष गोयल का जवाब
दिल्ली: IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
IB ऑफिसर अंकित शर्मा मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला, पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन दोषी करार
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
पाकिस्तान की राह पर टीम इंडिया, दोस्ती, पर्ची वाले खिलाड़ियों का हो रहा सेलेक्शन? इस कारण डूबी नैया
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
नागालैंड में बड़ा धमाका! असम राइफल्स के काफिले के पास IED ब्लास्ट, एक जवान शहीद, 4 घायल
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget