एक्सप्लोरर

झारखंड के बेरोजगारों के लिए खुशखबरी! 35 हजार पदों पर अक्टूबर तक होगी भर्ती, CM सोरेन का ऐलान

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने दावा किया है कि अक्टूबर माह तक 35 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की पहली प्राथमिकता है.

Jharkhand Recruitment News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को रांची के मोराबादी मैदान पर 78वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने राज्य में 35 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया इस वर्ष अक्टूबर तक पूरी करने का दावा किया. उन्होंने कहा हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता राज्य के युवाओं को रोजगार प्रदान करना है. 

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने इस कार्यकाल में हजारों भर्तियां की हैं. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से आबकारी कांस्टेबल, कांस्टेबल, सहायक प्रोफेसर, महिला सुपरवाइजरों समेत 35 हजार पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है, जो अक्टूबर 2024 तक पूरी हो जाएगी.

‘महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता’
अपने संबोधन के दौरान सीएम सोरेन ने आगे कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना हमारी सरकार की पहली प्राथमिकता है. जिसके लिए हमारी सरकार ने झारखंड मुख्यमंत्री मंइया सम्मान योजना की शुरुआत की है. इस योजना के तहत 21 से 50 साल की हर महिला के खाते में एक हजार रुपये की राशि उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी. प्रदेश की 48 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा.

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनवाते हुए कहा कि अबुआ आवास योजना के तहत गरीबों को 3 कमरों का पक्का मकान दिया जा रहा है. इसके अलावा 20 लाख अतिरिक्त लोगों को राशन भी दिया जा रहा है. 57 लाख से ज्यादा लोगों को साल में दो बार वस्त्र भी दिए जा रहे हैं. इसके अलावा किसानों का 2 लाख रुपये का कर्ज माफ करने का निर्णय भी लिया गया है.

केंद्र का बिना नाम लिए साधा निशाना
वहीं सीएम सोरेन ने बिना नाम लिए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने आदिवासी, पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों को भरोसा दिलाया है कि उनकी झारखंड में बराबर की भागीदारी है. कुछ ताकतें प्रदेश के विकास में बाधा डालना चाहती है लेकिन हमारी सरकार इन ताकतों के आगे झुकने वाली नहीं है. हमारी सरकार जनता से किए गए हर वादे को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है.

यह भी पढ़ें: Independence Day: लाल किले से PM मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा को किया याद, बोले- 'अग्रेंजों की नाक में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कल धरना नहीं, CM की हत्या का प्रयास था', रांची आंदोलन पर कांग्रेस के मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
'कल धरना नहीं, CM की हत्या का प्रयास था', रांची आंदोलन पर कांग्रेस के मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा बयान
Jharkhand Protest Live: ABVP सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया, इरफान अंसारी बोले- 'हम खुद लाठी खाए हैं'
Live: ABVP सदस्यों को पुलिस ने हिरासत में लिया, इरफान अंसारी बोले- 'हम खुद लाठी खाए हैं'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
झारखंड में लाठीचार्ज पर JDU का बड़ा बयान, 'एक तरफ तो हेमंत सोरेन…'
'रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज बड़ी घटना नहीं', राहुल गांधी के बयान के बाद बोले JMM नेता
'रांची में छात्रों पर लाठीचार्ज बड़ी घटना नहीं', राहुल गांधी के बयान के बाद बोले JMM नेता

वीडियोज

Mars Mystery: मंगल ग्रह पर मिली मधुमक्खियां? |ABPLIVE
Mangal Milan में क्यों गूंजा जय श्री राम? |ABPLIVE
Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
चीन में टाइफून डॉल्फिन से हाहाकार का अलर्ट, 24 घंटे में टूट जाएंगे बारिश के सारे रिकॉर्ड?
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
छात्र आंदोलन के बीच मायावती की Gen-Z से अपील, कहा- षडयंत्र से दूर रहें
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
भारत-श्रीलंका सीरीज में टूटेगा विराट कोहली का 9 साल पुराना रिकॉर्ड?
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
फूड ट्रंक में छिपे, मिलिट्री जेट से भरी उड़ान... तुर्किए से कैसे निकले डोनाल्ड ट्रंप
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Denmark Woman In India Sleeper Train: डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
डेनमार्क से आई महिला ने स्लीपर ट्रेन में किया सफर, जो बताया हो गया वायरल
Skin Itch After Bathing: 5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
5 साल से पानी में रह रहा लड़का, बाहर निकलते ही होती है जलन; ये कौन-सी बीमारी?
Embed widget