एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: बिहार में सब कुछ गंवा चुकी 'वीआईपी' की नजर अब झारखंड पर, प्रदेश कमिटी का हुआ गठन

Ranchi News: वीआईपी प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने झारखंड में प्रदेश कमिटी का गठन कर दिया है. वीआईपी ने प्रोफेसर राजकुमार चौधरी को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंप दी है.

Vikassheel Insaan Party Eyes on JharKhand: बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में 4 सीटों पर जीत दर्ज करने वाली विकासशील इंसान पार्टी (Vikassheel Insaan Party) के विधानसभा और विधान परिषद में एक भी सदस्य नहीं हैं. इस बीच, पार्टी अब बिहार (Bihar) के पड़ोसी राज्य झारखंड (Jharkhand) में अपने कदम बढ़ाने जा रही है. वीआईपी प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी (Mukesh Sahani) ने इसी सप्ताह अपने 2 दिवसीय झारखंड दौरे के क्रम में कार्यकर्ताओं की बैठक कर प्रदेश कमिटी का गठन कर दिया है. वीआईपी ने प्रोफेसर राजकुमार चौधरी (Professor Rajkumar Choudhary) को प्रदेश की जिम्मेदारी सौंप दी है.

मंत्री अर्जुन मुंडा के पीएस रह चुके हैं राजकुमार चौधरी
बताया जाता है कि, प्रोफेसर राजकुमार चौधरी झारखंड के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के पीएस रह चुके हैं. इसके अलावा भी कमिटी के कई पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है. उल्लेखनीय है कि पिछले बिहार विधानसभा चुनाव में वीआईपी ने 4 सीटें जीती थी और मुकेश सहनी को बीजेपी ने अपने कोटे से विधान परिषद भेजकर मंत्री भी बनाया था.

यूपी चुनाव ने बदल दिए समीकरण 
इसी दौरान वीआईपी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी मुकाबला करने जा पहुंची. उत्तर प्रदेश चुनाव में तो वीआईपी को कुछ हासिल नहीं हुआ लेकिन बीजेपी और वीआईपी के रिश्ते में कटुता आ गई. बिहार में वीआईपी के सभी विधायक बीजेपी में शामिल हो गए और सहनी को भी मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा. 

'पार्टी पदों और विधायकों से नहीं चलती'
वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति कहते हैं कि पार्टी पदों और विधायकों से नहीं चलती, आम लोगों के प्रेम से चलती है. उन्होंने कहा कि जय प्रकाश नारायण भी कभी विधायक नहीं बने थे, लेकिन जनता का अपार समर्थन था. उन्होंने कहा पार्टी बिहार और झारखंड में विस्तार में जुटी है. जनता का समर्थन होगा तो पार्टी फिर से सत्ता पर काबिज होगी.

ये भी पढ़ें: 

Lady Cop Murder: संध्या टोपनो की हत्या पर भड़के BJP नेता, बोले- 'महिला अधिकारी को मौत के मुंह में क्यों भेजा'

Jharkhand: महिला दारोगा की हत्या के बाद जेलर पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाबूलाल बोले- 'झारखंड का भगवान ही मालिक है' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
'PM मोदी चाहते हैं कि...', तारिक रहमान के दौरे पर भारत ने साफ किया रुख
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget