एक्सप्लोरर

Lady Cop Murder: संध्या टोपनो की हत्या पर भड़के BJP नेता, बोले- 'महिला अधिकारी को मौत के मुंह में क्यों भेजा'

Ranchi News: महिला दारोगा संध्या टोपनो (Sandhya Topno) की हत्या को लेकर के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी (BJP) नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य के सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है.

Sandhya Topno Murder Babulal Marandi Attack on Hemant Soren Government: झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi) में पशु तस्करों की गाड़ी से रौंदकर मारी गई महिला दारोगा संध्या टोपनो (Sandhya Topno) के परिवार में मातम पसरा है. परिजनों ने मामले में सीबीआई (CBI) जांच कराने और स्पीडी ट्रायल के जरिए दोषियों को सजा दिलाने की मांग की है. संध्या के परिजन सवाल उठा रहे हैं कि एक महिला सब इंस्पेक्टर को पर्याप्त पुलिस बल के बगैर आधी रात ड्यूटी पर कैसे लगाया गया. इस बीच झारखंड (Jharkhand) के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी (BJP) नेता बाबूलाल मरांडी ने राज्य के सीएम हेमंत सोरेन (Hemant Soren) पर निशाना साधा है.

'मौत के मुंह में क्यों भेजा गया'
बाबूलाल मरांडी (Babulal Marandi) ने ट्वीट कर कहा कि, '' जिस थाने में दस-दस पुरूष पुलिस पदाधिकारी कुंडली मारे हुए हैं, वहां महिला पदाधिकारी को रात में बिना पर्याप्त पुलिस बल के भूखे भेड़िये समान पशु तस्करों से लड़ने मौत के मुंह में क्यों भेजा गया? इस सवाल का जवाब आपको देना पड़ेगा @HemantSorenJMM @JharkhandPolice.''

संध्या के साथ थे 2 कांस्टेबल
बता दें कि, रांची के तुपुदाना ओपी में बतौर सब इंस्पेक्टर तैनात संध्या टोपनो मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को हुलहुंडू में गाड़ियों की चेकिंग कर रही थीं, तब पशुओं की तस्करी करके ले जा रही एक बोलेरो पिकअप वैन ने उन्हें रौंदकर मार डाला था. इस दौरान संध्या के साथ सिर्फ 2 कांस्टेबल थे. रात लगभग पौने 2 बजे तुपुदाना के प्रभारी कन्हैया सिंह को सूचना मिली थी कि अपराधी वाहन से भाग रहे हैं. इसी सूचना के आधार पर संध्या की ड्यूटी लगाई गई थी. 

दारोगा संध्या टोपनो को रौंद डाला
जानकारी के मुताबिक, सबसे पहले सिमडेगा जिले की पुलिस को जानकारी मिली थी कि पशु तस्करों का एक गिरोह पिकअप वैन में पशुओं को लेकर जाने वाला है. सिमडेगा पुलिस ने इस वाहन का पीछा किया, लेकिन उसे पकड़ा नहीं जा सका. इस पर गुमला जिले के बसिया थाना की पुलिस को अलर्ट किया गया. बसिया में पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई, लेकिन तस्कर इसे तोड़ते हुए आगे निकल गए. इसके बाद खूंटी जिला और रांची की तुपुदाना थाना पुलिस को इसकी जानकारी दी गई. तुपुदाना पुलिस ने सड़क पर चेकिंग लगाई थी और इसी दौरान तस्करों की गाड़ी ने पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को हिट किया और दारोगा संध्या टोपनो को रौंद डाला. कुछ दूर आगे जाकर ये वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है. वाहन पर सवार निगार खान नाम के शख्स को गिरफ्तार भी किया गया है. 

वर्दी पहनना संध्या का पैशन था 
संध्या झारखंड पुलिस की 2018 बैच की एसआई थीं. वो अपनी मां स्नेहलता टोपनो के साथ रांची के सिंहमोड़ इलाके में रहती थीं. संध्या की मां ने बताया कि वो शुरू से पढ़ने में काफी तेज थी. उसने रांची के प्रसिद्ध बिशप वेस्टकॉट स्कूल से 10वीं की पढ़ाई करने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से एमबीए भी किया था. वर्दी पहनना उसका पैशन था, उसने घरवालों को बताए बगैर एसआई की परीक्षा दी थी और सफल होकर अपना सपना पूरा किया था. घरवाले उसकी शादी के प्रस्तावों पर चर्चा कर रहे थे.

ये भी पढ़ें: 

Jharkhand: महिला दारोगा की हत्या के बाद जेलर पर बदमाशों ने की फायरिंग, बाबूलाल बोले- 'झारखंड का भगवान ही मालिक है' 

Ranchi: महिला दारोगा संध्या टोपनो की हत्या पर परिवार ने उठाए गंभीर सवाल, रांची के SSP ने कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Palamu News: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
झारखंड: अंधविश्वास की भेंट चढ़ा 12 साल का मासूम, चाचा ने 'डायन' के शक में भतीजे की ली जान
Giridih News: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
गिरिडीह: मॉर्निंग वॉक पर निकले डॉक्टर की संदिग्ध मौत, कुएं में मिला शव
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
झारखंड: गिरिडीह में निर्माणाधीन मकान का छज्जा भरभराकर गिरा, मलबे में दबने से मां-बेटे की दर्दनाक मौत
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल
सड़क नहीं तो खाट बनी एंबुलेंस, गिरिडीह में गर्भवती महिला को 4 KM पैदल ढोकर पहुंचाया अस्पताल

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget