एक्सप्लोरर

Jharkhand: हैदराबाद न जाने पर JMM विधायक लोबिन हेम्ब्रेम की सफाई, 'बिकने वाले वहां भी बिक सकते...'

Jharkhand Politics: जेएमएम के विधायक लोबिन हेम्ब्रम ने शिबू सोरेन से मुलाकात की. इस मुलाकात के बाद उनके तेवर नरम दिख रहे हैं. हेम्ब्रम ने हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे.

Jharkhand News: झारखंड में 5 फरवरी को सीएम चंपई सोरेन (Champai Soren) सरकार का विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होने वाला है. इससे पहले गठबंधन के विधायकों को टूट-फूट की आशंका के मद्देनजर हैदराबाद भेज दिया गया था. हालांकि कुछ विधायक ऐसे भी हैं जो रांची में हैं. इसी पर जेएमएम के विधायक लोबिन हेम्ब्रोम (Lobin Hembrom)  ने बताया कि वह हैदराबाद क्यों नहीं गए. लोबिन ने कहा कि ''बिकने वाला कहीं भी बिक जाता है. हम हैदराबाद नहीं गए, क्या कोई हमको खरीद पाएगा. उनको खरीदे जाने का डर होगा हमको नहीं है इसलिए हम नहीं गए.'' बता दें कि हैदराबाद गए विधायक रविवार (4 फरवरी) को वापस राजधानी रांची लौट रहे हैं. 

दरअसल, लोबिन हेम्ब्रोम के बगावती सुर देखने को मिले थे. उन्होंने हेमंत सोरेन सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे. इस बीच उन्होंने बसंत सोरेन और शिबू सोरेन से मुलाकात की है जिसके बाद उनके तेवर में नरमी दिख रही है और उन्होंने चंपई सोरेन को समर्थन देने का भी वादा किया है. माना जा रहा है कि शिबू सोरेन ने हेम्ब्रोम की चिंताओं को लेकर उन्हें आश्वस्त किया है. और वह अब चंपई सोरेन से मिलेंगे और अपनी बात रखेंगे. 

हमको कोई नहीं खरीद सकता- हेम्ब्रम
हेम्ब्रोम ने शिबू सोरेन से मुलाकात के बाद मीडिया से बात की. उन्होंने कहा, '' जो चले गए चले गए. हमारे समझ से क्यों जाना चाहिए था. जब हम एक हैं तो एक हैं. इतना ही डर है तो एक जगह रहना चाहिए. वहां जाने का क्या मतलब था. जिनको बिकना होगा, उन्हें वहां भी बिक जाएंगे. हमको कोई नहीं उठा सकता है. हमको कौन खऱीद लेगा. जो होगा कल देखा जाएगा.'' उधर, 5 फरवरी को विधानसभा का दो दिवसीय सत्र बुलाया गया है जिसके पहले दिन चंपई सरकार का शक्ति परीक्षण होगा. इस फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए पूर्व सीएम हेमंत सोरेन भी विधानसभा पहुंचेंगे जिन्हें पीएमएलए कोर्ट से अनुमति मिल गई है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand: राहुल गांधी ने BJP पर लगाया झारखंड में सरकार ‘चोरी’ करने की कोशिश का आरोप, बोले- 'कांग्रेस ने जनादेश की...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India LPG Tanker: संकट के बीच भारत के लिए आई गुडन्यूज, LPG ला रहे MV सनशाइन ने पार किया होर्मुज, इंडियन आर्मी कर रही एस्कॉर्ट
संकट के बीच भारत के लिए आई गुडन्यूज, LPG ला रहे MV सनशाइन ने पार किया होर्मुज, इंडियन आर्मी कर रही एस्कॉर्ट
पंजाब में DA को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच बढ़ा विवाद, BJP नेता सुनील जाखड़ ने उठाए सवाल
पंजाब में DA को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच बढ़ा विवाद, BJP नेता सुनील जाखड़ ने उठाए सवाल
Weather Forecast: '16 राज्यों में आंधी-बारिश, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं', मौसम विभाग की चेतावनी
'16 राज्यों में आंधी-बारिश, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं', मौसम विभाग की चेतावनी
विराट कोहली ने रचा नया इतिहास, रोहित शर्मा, MS धोनी सब रह गए पीछे, जानिए रिकॉर्ड के बारे में
विराट कोहली ने रचा नया इतिहास, रोहित शर्मा, MS धोनी सब रह गए पीछे, जानिए रिकॉर्ड के बारे में

वीडियोज

Sansani: दीवानी बेटी को मौत की सजा ! | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi: सलाह मोदी की..सवाल आपका! | PM Modi Gold Appeal | Modi Convoy | Rahul
Prateek Yadav Death News: प्रतीक की डेथ मिस्ट्री...हो गया खुलासा! | Bharat ki Baat | Aparna Yadav
Abp Report | NEET Paper Leak | Exam Cancelled:पेपर लीक का मास्टरमाइंड शुभम गिरफ्तार!
Gold Silver Price Hike | Sandeep Chaudhary: आम जनता बेहाल, महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सीधा खुलासा!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India LPG Tanker: संकट के बीच भारत के लिए आई गुडन्यूज, LPG ला रहे MV सनशाइन ने पार किया होर्मुज, इंडियन आर्मी कर रही एस्कॉर्ट
संकट के बीच भारत के लिए आई गुडन्यूज, LPG ला रहे MV सनशाइन ने पार किया होर्मुज, इंडियन आर्मी कर रही एस्कॉर्ट
पंजाब में DA को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच बढ़ा विवाद, BJP नेता सुनील जाखड़ ने उठाए सवाल
पंजाब में DA को लेकर सरकार और कर्मचारियों के बीच बढ़ा विवाद, BJP नेता सुनील जाखड़ ने उठाए सवाल
Weather Forecast: '16 राज्यों में आंधी-बारिश, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं', मौसम विभाग की चेतावनी
'16 राज्यों में आंधी-बारिश, 70 KMPH की रफ्तार से चलेंगी हवाएं', मौसम विभाग की चेतावनी
विराट कोहली ने रचा नया इतिहास, रोहित शर्मा, MS धोनी सब रह गए पीछे, जानिए रिकॉर्ड के बारे में
विराट कोहली ने रचा नया इतिहास, रोहित शर्मा, MS धोनी सब रह गए पीछे, जानिए रिकॉर्ड के बारे में
'मैंने प्यार किया' को क्यों शुरुआत में भाग्यश्री ने ठुकरा दिया था? एक्ट्रेस ने किया खुलासा, सलमान खान संग बॉन्डिंग पर कही ये बात
'मैंने प्यार किया' को क्यों शुरुआत में भाग्यश्री ने ठुकरा दिया था? एक्ट्रेस ने बताई वजह
जिनपिंग के साथ लंच, टेंपल ऑफ हेवन जाएंगे US प्रेसिडेंट... होर्मुज पर ट्रंप की बात मानेगा 'ड्रैगन' ?
जिनपिंग के साथ लंच, टेंपल ऑफ हेवन जाएंगे US प्रेसिडेंट... होर्मुज पर ट्रंप की बात मानेगा 'ड्रैगन' ?
Elon Musk: एलन मस्क के पास कितना कैश, जानें इससे वह खरीद सकते हैं दुनिया का कितना सोना?
एलन मस्क के पास कितना कैश, जानें इससे वह खरीद सकते हैं दुनिया का कितना सोना?
एयरफोर्स में ऑफिसर बनने का शानदार मौका, जानें आवेदन से लेकर सैलरी
एयरफोर्स में ऑफिसर बनने का शानदार मौका, जानें आवेदन से लेकर सैलरी
Embed widget