एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: UPA विधायकों ने हेमंत सोरेन के साथ जताई एकजुटता, कहा- हम हर हाल में इंटैक्ट हैं

Ranchi News: यूपीए (UPA) विधायकों ने कहा है कि, राज्य में किसी तरह का सियासी संकट नहीं है, हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं. हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार हर हाल में चलती रहेगी. 

Jharkhand Political Crisis: झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की विधानसभा सदस्यता रद्द करने की चुनाव आयोग (Election Commission) की अनुशंसा पर शुक्रवार शाम तक राजभवन की ओर से कोई आदेश जारी नहीं हुआ. इस बीच सीएम हाउस में आयोजित यूपीए के विधायकों ने हेमंत सोरेन के नेतृत्व और गठबंधन सरकार के प्रति एकजुटता प्रदर्शित की है. बैठक के बाद विधायकों ने मीडिया से कहा कि राज्य में किसी तरह का सियासी संकट नहीं है, हम हर परिस्थिति के लिए तैयार हैं. हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार हर हाल में चलती रहेगी. बैठक के बाद सीएम हेमंत सोरेन नेतरहाट में आयोजित एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हो गए. 

बीजेपी सांसद ने किया ये दावा 
इस बीच बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि यूपीए के विधायकों को छत्तीसगढ़ ले जाया जा रहा है, लेकिन सरकार के मंत्रियों और विधायकों ने इसे सिरे से खारिज कर दिया. शुक्रवार शाम को सीएम के रांची लौटने के बाद गठबंधन के सभी विधायकों को सीएम हाउस में डिनर पर आमंत्रित किया गया है.

गठबंधन के पास प्लान है
राज्य के आदिवासी कल्याण मंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन हमारे नेता हैं और आगे भी बने रहेंगे, इसमें कोई संदेह नहीं है. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने भी कहा है कि सरकार पर ना तो कोई खतरा है और ना ही मुख्यमंत्री बदलने जा रहे हैं. कांग्रेस विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि वर्तमान हालात को राजनीतिक संकट नहीं कहा जा सकता. निर्वाचन आयोग से क्या अनुशंसा आई है और उस पर राज्यपाल का क्या निर्णय आता है, हम सभी को उसका इंतजार करना चाहिए. जो भी आदेश आता है, उसके हिसाब से गठबंधन के पास प्लान ए, बी, सी है.

'हम लोग पूरी तरह इंटैक्ट हैं'
झारखंड मुक्ति मोर्चा कोर कमेटी के सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लोकतंत्र में सरकार जन समर्थन से चलती है. हेमंत सोरेन को 50 विधायकों का समर्थन हासिल है. उन्होंने यहां तक दावा किया कि बीजेपी के भी 16 विधायक संपर्क में हैं. जब उनसे पूछा गया कि इसका आधार क्या है? तो उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी के प्रति उनकी आस्था है, उन्होंने कहा कि हम लोग पूरी तरह इंटैक्ट हैं.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand News: देवघर में आधी रात पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ होटल में पकड़ा, फिर ये हुआ 

Jharkhand Politics: CM हेमंत सोरेन पर भड़के बाबूलाल, बोले 'सोरेन परिवार के DNA में रहा है खरीदना-बेचना और मैनेज करना'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
JPSC-JSSC विवाद: रघुवर दास का सरकार को खुला पत्र, CM से CBI जांच की मांग
'सीना चीरकर नहीं दिखा सकता...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM हेमंत सोरेन
'सीना चीरकर नहीं दिखा सकता...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM हेमंत सोरेन
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- 'ये हमारे धर्म पर...'
भारत के FCRA बिल से तिलमिला उठा ट्रंप का सांसद, बोला- 'ये हमारे धर्म पर हमला'
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
इंटरनेशनल क्रिकेट में मैच फिक्सिंग की क्या सजा मिलती है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
आसमान में यात्री उछलकर कैसे छत से टकराए, एयर इंडिया फ्लाइट में हुआ क्या? समझें
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Xप्लेन: जातिगत जनगणना क्या है और इसे लेकर इतना विवाद क्यों है?
Embed widget