एक्सप्लोरर

चंपाई सोरेन के जासूसी के आरोप के बाद झारखंड में सियासी उबाल, पुलिस ने क्या कहा? जानें सबकुछ

Jharkhand News: चंपाई सोरेन के जासूसी के आरोप को गलत बताते हुए झारखंड पुलिस ने कहा कि स्पेशल ब्रांच के जिन दो सब इंस्पेक्टर पर जासूसी के आरोप हैं वे सुरक्षा में तैनात थे.

Jharkhand News: झारखंड में पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की बगावत से उठा सियासी तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है. बीजेपी में शामिल होने से पहले चंपाई सोरेन ने झारखंड सरकार पर उनकी जासूसी करने का आरोप लगाया है. इस बीच चंपाई सोरेन एबीपी न्यूज़ से की गई खास बातचीत में कहा कि कोलकाता में उनकी जासूसी की गई.

चंपाई सोरेन ने कहा, "कोलकाता दिल्ली में मेरी जासूसी हुई. होटल वालों ने दोनों अधिकारियों को कहा भी कि जो लोग चंपाई से मिल रहे हैं ऊनकी आप फोटो क्यों खींच रहे हैं. दिल्ली में स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों को दिल्ली पुलिस पूछताछ के लिए लेकर गई भी थी. यह सब से मैं डरने वाला नहीं हूं. इन घटनाओं से और मैं मजबूत हुआ हूं. जमीनी नेता हूं. संघर्ष किया हूं. कुछ छुपाता नहीं."

'सुरक्षा में तैनात थे पुलिसकर्मी'
वहीं चंपाई सोरेन के जासूसी के आरोप को गलत बताते हुए झारखंड पुलिस ने कहा, "स्पेशल ब्रांच के दो सब इंस्पेक्टर, जिनके जासूसी के आरोप में चिह्नित किए जाने की बात कही जा रही है, वे मंत्री की सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात थे."

पुलिस की तरफ से आगे कहा गया,"पारम्परिक तौर पर दिल्ली एवं अन्य राज्यों में विशेष शाखा की टीम झारखंड संबंधी राजनीतिक, आर्थिक, सामाजिक और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर प्रत्यक्ष एवं परोक्ष रूप से सूचना जुटाती रही है. जिन गणमान्य व्यक्तियों को विभिन्न श्रेणियों में सुरक्षा दी जाती है, उन्हें सुरक्षा देने में भी विशेष शाखा, झारखंड, रांची की टीम का योगदान रहता है. दोनों पुलिस सब इंस्पेक्टर को ऐसी ही ड्यूटी के दौरान गलतफहमी के कारण चिह्नित किया गया. इस संबंध में सभी संबंधित जांच एजेंसियों को वस्तुस्थिति से अवगत करा दिया गया है. इसके बाद दिल्ली में डिटेन किए गए दोनों अफसरों को मुक्त कर दिया गया."

'जिसे JMM को हमनें बनाया अब नहीं रही'
उधर, पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा, "जिस झारखंड मुक्ति मोर्चा को शिबू सोरेन के साथ मिलकर बनाया था अब वह जेएमएम नहीं रही. दिशा से भटक गई. बहुत मेहनत से हमने झारखंड मुक्ति मोर्चा का संगठन बनाया था. मैं अलग हुआ हूं लेकिन झटका नहीं दिया है." 

पीएम मोदी के नेतृत्व पर भरोसा- चंपाई सोरेन
उन्होंने आगे कहा, "तीन जुलाई को अपमानित कर मुझे मुख्यमंत्री पद से हटाया गया था उसी दिन विधायक दल की बैठक में मैंने कह दिया था कि अब मेरा नया अध्याय शुरू होगा. झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा सबसे बड़ा मुद्दा है और बीजेपी में रहकर इस मुद्दे से हम लड़ सकते हैं. बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी है. दूसरे दलों में जाकर इन मुद्दों से लड़ना संभव नहीं था इसलिए मैंने बीजेपी को चुना. आदिवासियों का विकास करना है, आदिवासी अस्मिता बचाना है, वह बीजेपी में रहकर संभव है. हमको पीएम मोदी के नेतृत्व में विश्वास है. 30 अगस्त को भाजपा में शामिल हो रहा हूं. जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी उसको ईमानदारी से निभाऊंगा. झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ूंगा."

ये भी पढ़ें

'प्लीज स्टॉप इट...', चंपाई सोरेन पर क्यों भड़क गए झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
रांची प्रोटेस्ट: JPSC JSSC अभ्यर्थियों का बड़ा ऐलान, सभी जिलों में होगा पुतला दहन
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
गिरिडीह: CHC में नहीं खुला तिरंगा, डंडे से किया गया ध्वजारोहण
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत
झारखंड: लातेहार में कंटेनर ने बाइक- टैंपो को कुचला, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
Embed widget