एक्सप्लोरर

Ranchi News: रांची स्मार्ट सिटी में आम लोगों को मिलेगा अपना आशियाना, जल्द बनकर तैयार होगा 5 हजार फ्लैट, यहां जाने- पूरा प्लान

धुर्वा में बन रही स्मार्ट सिटी में जल्द ही आम लोगों के लिए 52.19 एकड़ जमीन पर 5000 फ्लैट बनेंगे. अपार्टमेंट का काम इसी साल शुरू होगा और दो सालों में इसे खरीदारों को हैंडओवर करने की तैयारी है.

Jharkhand News: झारखंड की राजधानी रांची (Ranchi)  में बहुत जल्दी स्मार्ट सिटी बनकर तैयार होगी. जिसमें लोगों को एक से बढ़कर एक सुविधाएं मिलेगी. दरअसल, धुर्वा में बन रही स्मार्ट सिटी में जल्द ही आम लोगों के लिए फ्लैट का निर्माण होगा. पहले चरण में यहां 52.19 एकड़ जमीन पर 5000 फ्लैट बनेंगे. वहीं दूसरे चरण में 10 हजार और फ्लैट बनाए जाएंगे. ऑनलाइन नीलामी में जिन कंपनियों ने यहां जमीन ली थी, उनके नाम रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो गई है. अपार्टमेंट का काम इसी साल शुरू होगा और दो सालों में इसे खरीदारों को हैंडओवर करने की तैयारी है.

दरअसल, अब तक कॉर्पोरेशन को खाता प्लॉट के अनुसार जमीन नहीं मिल रही थी. इसी कारण रजिस्ट्री रुकी हुई थी. अब स्मार्ट सिटी को कुल 656 एकड़ जमीन में से 646 एकड़ जमीन खाता प्लॉट के हिसाब से सौंप दी है. कुछ प्लॉट एचईसी प्लांट के तहत आ रहे थे, उसे भी बदला गया है. इसके लिए नगर विकास विभाग के नाम हुई जमीन की रजिस्ट्री पट्टे में संशोधन किया गया है. स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन के सीईओ अमित कुमार ने कहा कि सभी बाधाएं दूर हो गई हैं. अब जल्दी ही जमीन की रजिस्ट्री होगी.

2021 में हुई थी ऑनलाइन नीलामी
बता दें कि, स्मार्ट सिटी कॉर्पोरेशन ने 9 मार्च 2021 को ऑनलाइन नीलामी की थी. इसमें छह बिल्डरों ने 52.19 एकड़ आवासीय प्लॉट की बोली रिजर्व प्राइस 6.62 लाख रुपए प्रति डिसमिल की दर से लगाई थी. वहीं दो मिक्स्ड यूज प्लॉट की बोली रिजर्व प्राइस 10.15 लाख रुपए डिसमिल की दर से लगी थी. उन्हें जुलाई 2022 तक पूरे पैसे जमा कराने थे. निर्धारित डेट तक बिल्डरों ने 400 करोड़ रुपए कॉर्पोरेशन के खाते में जमा करा दिए. इसके बावजूद उन्हें जमीन हैंडओवर नहीं किया गया. सिर्फ दो बिल्डरों को ही अलॉटमेंट लेटर सौंपा गया. दरअसल, स्मार्ट सिटी में कुल 15 हजार फ्लैट बनाने की योजना है. 

हर वर्ग को ध्यान में रखकर बनेगें फ्लैट
नीलाम किए गए प्लॉट के अलावा चार और आवासीय प्लॉट बचे हैं, उस पर भी फ्लैट बनाए जाएंगे. यहां हर वर्ग को ध्यान में रखकर फ्लैट बनाने की योजना है. इसके लिए चार कैटेगरी तय की गई है. अल्प आय वर्ग, मध्यम आय वर्ग, उच्च आय वर्ग और सुपर उच्च आय वर्ग (सुपर एचआईजी) के लिए दो से तीन हजार वर्गफीट तक के फ्लैट बनेंगे. इसके पास इको पार्क और हॉस्पिटल सहित अन्य सुविधाएं होंगी. अन्य वर्ग के फ्लैट अधिकतम 1,500 वर्गफीट तक के होंगे. स्मार्ट सिटी के आवासीय प्लॉट फ्री होल्ड होंगे. यानी जिन बिल्डरों ने प्लॉट लिया है, उनके नाम रजिस्ट्री होगी फिर वे फ्लैट खरीदारों के नाम रजिस्ट्री करेंगे. खरीदार अपने नाम से म्यूटेशन करा सकेंगे. फ्लैट की कीमत कितनी होगी, यह अभी तय नहीं हुआ है.

यह भी पढ़ें-
Jharkhand: चतरा में खेलते समय कुएं में गिरा 3 साल का मासूम, जान बचाने के लिए 13 साल की बच्ची ने लगा दी छलांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
रांची: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
JPSC परीक्षा धांधली मामला: आरोपी का खुलासा, हर एग्जाम की कीमतें तय
JPSC परीक्षा धांधली मामला: आरोपी का खुलासा, हर एग्जाम की कीमतें तय

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
इमरान खान की मौत का सच क्या है? पाकिस्तानी सेना तोड़ी चुप्पी, दिया बड़ा बयान
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
महाराष्ट्र: अजित पवार के बाद NCP में अंदरूनी खींचतान तेज, पार्टी की कमान पर घमासान!
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
CM विजय ने बदल दी राजनीति! केंद्र के प्लान के खिलाफ 2 दिनों में 2 प्रस्ताव, स्टालिन ने दिया साथ
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
जनेऊ से लेकर शाकाहार और शराब तक... राम मंदिर में CEO पद के लिए कमेटी ने पूछे ये सवाल
Embed widget