एक्सप्लोरर

Jharkhand: लोगों के मिल रहा है 'आपके अधिकार, आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम' का लाभ, सीएम दे रहे हैं निर्देश 

Jharkhand News: झारखंड सरकार (Jharkhand Government) ने  'आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार' अभियान शुरू किया है.  दिनों के भीतर लगभग 70 हजार आवेदन आए हैं. 

Jharkhand Government: झारखंड में राज्य सरकार की तरफ से स्थापना दिवस पर शुरू किए गए 'आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम' में 2 दिनों के भीतर लगभग 70 हजार आवेदन आए हैं और इनमें से 15 हजार आवेदन का निष्पादन भी कर दिया गया है. राज्य सरकार ने ये जानकारी दी है. राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस अभियान का उद्घाटन किया था. ये अभियान आगामी 45 दिनों तक चलेगा. इसका समापन 29 नवंबर को हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार की दूसरी वर्षगांठ के मौके पर होगा. 

सीएम दे रहे हैं निर्देश 
सीएम सोरेन खुद इस अभियान की समीक्षा भी कर रहे हैं. ट्वीट कर कहा गया कि 'धरती आबा बिरसा मुंडा की जयंती के दिन पूरे राज्य में शुरू हुए "आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार" कार्यक्रम की जानकारी हेतु विभिन्न जिला उपायुक्तों के साथ बैठक में भाग लिया. सभी को शिविर में आने वाले लोगों के आवेदन और मामलों के निष्पादन हेतु निर्देश दिया.'

70 हजार लोगों के मिले आवेदन
इस बीच झारखंड सरकार की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया है कि ‘आपके अधिकार, आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम’ में सिर्फ 2 दिन में लगभग 70 हजार लोगों के आवेदन मिले हैं, जिसमें से लगभग 15 हजार मामलों का निष्पादन भी कर दिया गया है.

आने लगे हैं परिणाम 
विज्ञप्ति में बताया गया है कि निष्पादित मामलों में स्वास्थ्य एवं पोषण विभाग के 4809, पेंशन से संबंधित 1499, पीडीएस के 1272, आजीविका के 1289, ई-श्रम के 1095 तथा अन्य योजनाओं के 3131 आवेदन शामिल हैं. विज्ञप्ति के अनुसार पंचायत और वार्ड स्तर पर शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को विभिन्न योजनाओं से जोड़ने की प्रक्रिया के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं.

लोगों के मिलेगा लाभ 
बताया गया कि राज्य सरकार के 2 वर्ष पूरा होने तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बिरसा हरित ग्राम योजना, पोटो हो खेल विकास योजना, फूलो-झानो आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, हरा राशन कार्ड, सोना सोबरन धोती-साड़ी वितरण योजना और कई लोक कल्याणकारी योजनाओं से जरूरतमंद लाभान्वित होंगे. 

ये भी पढ़ें:

Farm Laws Repeal: मोदी सरकार ने वापस लिए तीनों कृषि कानून, JMM बोली- संघर्ष की हुई जीत

रांची पहुंची भारत-न्यूजीलैंड की टीमें, एक झलक पाने के लिए उमड़ी लोगों की भीड़- देखें तस्वीरें 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
लोकसभा में प्रियंका बनाम प्रह्लाद! महुआ माजी बोलीं- 'अगर बिलकिस बानो के...'
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
JPSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का आंदोलन, 6 अगस्त को विधानसभा का घेराव
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
पेलेट गन के इस्तेमाल पर बवाल, कपिल सिब्बल बोले- 'गृहमंत्री शाह ने...'
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
दिल्ली की महिलाओं को मिलेंगे 2500 महीना, क्या-क्या होंगी शर्तें?
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
22 राज्यों में तूफानी बारिश, यूपी-बिहार, दिल्ली समेत देश के लिए अलर्ट
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
विराट कोहली के एक 'लाइक' ने कैसे बदल दी जर्मन मॉडल लिज की जिंदगी, जानिए
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'SHO ऋतुराज की नौकरी जाएगी ही जाएगी', वर्दी वाले बयान पर भड़के PK
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
'मेटल के टुकड़े...', सुप्रीम कोर्ट में जिसने किया पेलेट गन से घायल होने का दावा, आ गई उसकी मेडिकल रिपोर्ट
Embed widget