एक्सप्लोरर

Jharkhand News: अब स्टेट मेरिट लिस्ट के आधार पर होगी प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति, जानें- क्या हुआ बदलाव?

Ranchi News: प्राथमिक व मध्य विद्यालय में 50 फीसदी आरक्षित सीट के आरक्षण में भी बदलाव किया गया है. नियमावली में किये गये बदलाव के अनुरूप अब यह आरक्षण केवल सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) को मिलेगा.

Jharkhand News: झारखंड में प्राथमिक व मध्य विद्यालय के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए अब राज्यस्तर पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने मेरिट लिस्ट तैयार करने के प्रावधान में बदलाव किया है. इस संबंध में मंगलवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा पत्र जारी कर दिया गया है. नियमावली में किये गये बदलाव में कहा गया है कि, पहले के नियमावली के पैराग्राफ तीन में कहा गया था कि, अभ्यर्थी जिस विषय, विषय समूह से शिक्षक पात्रता पास होंगे, उसी विषय, विषय समूह में सहायक आचार्य के नियुक्ति के पात्र होंगे. 

इसके साथ ही जिले के लिए अधिसूचित जनजातीय, क्षेत्रीय भाषा से शिक्षक पात्रता परीक्षा पास होने पर ही उस जिला विशेष के लिए नियुक्ति के योग्य होंगे. अब किये गये प्रावधान में कहा गया है कि अभ्यर्थी जिस विषय, विषय समूह से शिक्षक पात्रता पास होंगे, उसी विषय, विषय समूह में राज्यस्तरीय मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा. नियुक्ति में जिलावार आरक्षण रोस्टर का पालन किया जायेगा.

अब सिर्फ इन शिक्षकों को मिलेगा आरक्षण

प्राथमिक व मध्य विद्यालय में 50 फीसदी आरक्षित सीट के आरक्षण में भी बदलाव किया गया है. पहले के नियमावली के प्रावधान के अनुरूप सहायक आचार्य नियुक्ति में 50 प्रतिशत पद केंद्र/राज्य प्रायोजित शैक्षणिक योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार के नियंत्रणाधीन संविदाकर्मी के लिए आरक्षित किया गया था. इसमें अब बदलाव किया गया है. नियमावली में किये गये बदलाव के अनुरूप अब यह आरक्षण केवल सहायक अध्यापक (पारा शिक्षक) को मिलेगा. वैसे शिक्षक जिनकी सेवा विज्ञापन जारी करने की तिथि तक लगातार दो वर्ष की हो जायेगी वे आवेदन जमा कर सकेंगे.

दरअसल, राज्य के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालय में सहायक आचार्य (प्राथमिक शिक्षक) के 50 हजार पद खाली हैं. इनमें कक्षा एक से पांच के लिए 20,825 और कक्षा छह से आठ के लिए 29,175 पद शामिल थे. विभाग ने जिलों को कुल 50 हजार पदों पर आरक्षण रोस्टर क्लियर करने को कहा था. 

यह भी पढ़ें:  Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला, बोले- 'रामभक्तों पर कहर बरपाने वाली राजनीति घातक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget