एक्सप्लोरर

Jharkhand New law: अभियुक्त के फरार होने पर भी कोर्ट में जारी रहेगी सुनवाई, सुनाया जा सकेगा फैसला

Ranchi News: झारखंड में अब अभियुक्त के फरार हो जाने पर भी अदालत में सुनवाई होती रहेगी. सुनवाई पूरी होने पर फैसला भी सुनाया जा सकेगा. राष्ट्रपति ने इसे लेकर 24 मई 2022 को स्वीकृति प्रदान कर दी थी.

Jharkhand New law: आपराधिक मानव वध के मामलों में अब अभियुक्त के फरार हो जाने पर भी अदालत में सुनवाई होती रहेगी. झारखंड सरकार (Jharkhand Government) की तरफ से इसके लिए दंड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 299 में संशोधन किया गया है. दंड प्रक्रिया संहिता (झारखंड संशोधन) विधेयक पर राष्ट्रपति (President) की मंजूरी मिलने के बाद राज्य सरकार ने इसे संशोधन अधिनियम के रूप में अधिसूचित कर दिया है. ये संशोधन दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 299 की उपधारा-एक में किया गया है. इसके तहत अगर प्रमाणित होता है कि आपराधिक मानव वध मामले के अभियुक्त फरार हो गया है और उसके तुरंत गिरफ्तार किए जाने की कोई संभावना नहीं है तो दर्ज अपराध के लिए सक्षम न्यायालय में अभियुक्त की अनुपस्थिति में सुनवाई जारी रहेगी. सुनवाई पूरी होने पर फैसला भी सुनाया जा सकेगा.
 
24 मई 2022 को राष्ट्रपति ने दी स्वीकृति
संशोधन में धारा 299 की उपधारा एक में ये भी जोड़ा गया है कि यदि कोई अभियुक्त जमानत या बांड पर मुक्त किया गया है और न्यायालय में बिना पर्याप्त कारण के जमानत या बांड की शर्तों के अधीन उपस्थित होने में सफल नहीं होता है तो अभियुक्त को समन तामील के बाद सुनवाई करने का उक्त प्रावधान इस मामले में भी लागू होगा. दंड प्रक्रिया संहिता (झारखंड संशोधन) विधेयक को झारखंड विधानसभा में सितंबर 2020 में ही पारित किया था. इसके बाद राज्यपाल ने इसे राष्ट्रपति की स्वीकृति के लिए भेजा था. राष्ट्रपति की इस पर 24 मई 2022 को स्वीकृति प्राप्त हुई.

ये भी जानें 
गौरतलब है कि, यदि कोई व्यक्ति यह ज्ञान रखते हुए भी कोई ऐसा कार्य करता है कि जिससे किसी व्यक्ति की मृत्यु या उसका शारीरिक नुकसान हो सकता है तो वह कार्य आपराधिक मानव वध की श्रेणी के अपराध में आता है. आपराधिक मानव वध हत्या तभी माना जाएगा जब वो धारा 300 के चार खंडों में आता हो.

ये भी पढ़ें:

Agnipath Protest: 'अग्निपथ' के विरोध में झारखंड के 5 जिलों में रेलवे ट्रैक और सड़कों पर उतरे युवा, बोले- भविष्य से हो रहा है खिलवाड़

Jamshedpur Agnipath Protest: 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ युवाओं ने जमशेदपुर में किया प्रदर्शन, रोक दी ट्रेन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची में CM आवास घेरने निकले ABVP कार्यकर्ता, पुलिस से हुई झड़प
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget