एक्सप्लोरर

Jamshedpur Agnipath Protest: 'अग्निपथ' योजना के खिलाफ युवाओं ने जमशेदपुर में किया प्रदर्शन, रोक दी ट्रेन

Jamshedpu News: अग्निपथ योजना (Agnipath Scheme) का विरोध जमशेदपुर में भी देखने के मिला है. जुगसलाई थाना क्षेत्र में  युवाओं ने योजना के विरोध में लगभग 2 घंटे तक रेलवे ट्रैक पर आगजनी कर प्रदर्शन किया.

Jharkhand Agnipath Protest in Jamshedpur: केंद्र सरकार (Central Government) की तरफ से सशस्त्र बलों में भर्ती के लिए घोषित 'अग्निपथ' योजना (Agnipath Scheme) के खिलाफ देशभर में भारी विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है. रांची के अलावा जमशेदपुर में भी योजना के खिलाफ भारी संख्या में युवाओं ने प्रदर्शन किया है. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के दुखों मार्केट के पास सेना की तैयारी कर रहे युवाओं ने योजना के विरोध में लगभग 2 घंटे तक रेलवे ट्रैक पर आगजनी कर प्रदर्शन किया. इस दौरान राजेंद्र नगर साउथ बिहार एक्सप्रेस को युवाओं ने रोके दिया.

थम गई ट्रेनों की रफ्तार 
'अग्निपथ' योजना के तहत बहाली का विरोध कर रहे युवाओं ने शुक्रवार सुबह जुगसलाई रेलवे क्रॉसिंग के पास राजेंद्र नगर दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस को रोक दिया. इस दौरान नारेबाजी करते हुए भारी संख्या में युवाओं ने रेल लाइन पर टायर जलाकर अग्निपथ के खिलाफ विरोध जताया. युवक केंद्र सरकार की तरफ से सेना की बहाली में किए गए बदलाव का विरोध कर रहे थे. इस दौरान कई ट्रेनें अलग-अलग स्टेशनों पर रुकी रहीं. घाटशिला स्टेशन में दुरंतो, चाकुलिया में जन शताब्दी और झाड़ग्राम स्टेशन में इस्पात एक्सप्रेस को रोककर रखा गया है. 

खाली कराया गया रेलवे ट्रैक 
सूचना पाकर सिटी एसपी के विजय शंकर, आरपीएफ थाना प्रभारी एसके तिवारी, जुगसलाई थाना प्रभारी तरुण कुमार और बागबेड़ा थाना प्रभारी केके झा मौके पर पहुंचे और युवकों को समझाने का प्रयास करने लगे. युवक समझने को तैयार नही थे और अग्निपथ का विरोध करते हुए सरकार से नई योजना को वापस लेने की मांग करते दिखे. अग्निपथ के विरोध में बिहार समेत कई राज्यों में प्रदर्शन किए जा रहे हैं. इधर, 2 घंटे अवरोध के बाद सिटी एसपी के आश्वासन पर युवकों ने रेलवे ट्रैक को खाली कर दिया.

प्रदर्शनकारियों में बाहर से आए कुछ युवक
सिटी एसपी ने बताया कि प्रदर्शनकारियों में स्थानीय युवकों ने अलावा कुछ बाहरी युवक भी शामिल हैं. इससे ये संभावना बढ़ जाती है कि प्रदर्शन सुनियोजित तरीके से किया गया है. उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि अगर युवकों की मांग जायज है तो उसे सही जगह रखा जाए, इस तरह प्रदर्शन कर रेल सेवा को बाधित ना किया जाए.

ये भी पढ़ें:

Ranchi Violence: शुक्रवार को पूरे झारखंड में हाई अलर्ट जारी, रांची में की गई है पुलिस बल की भारी तैनाती  

Jharkhand Weather: झारखंड में बदल रहा है मौसम का मिजाज, भारी बारिश और वज्रपात को लेकर 'यलो अलर्ट' जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Ranchi Protest Live: झारखंड सरकार झुकी, देवेंद्र महतो ने अनशन तोड़ने का किया ऐलान
Live: झारखंड सरकार झुकी, देवेंद्र महतो ने अनशन तोड़ने का किया ऐलान
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget