एक्सप्लोरर

Jharkhand: विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार को लगेगा झटका! BJP में शामिल होंगे विधायक

Jharkhand Election 2024: झारखंड के हुसैनाबाद के बाद विधायक कमलेश सिंह बीजेपी ज्वाइन करने वाले हैं. एनसीपी में विभाजन के बाद कमलेश सिंह ने अजित पवार के साथ जाने का फैसला किया.

Jharkhand News: विधानसभा चुनाव से पहले अजित पवार (Ajit Pawar) की एनसीपी को झारखंड में बड़ा झटका लगने वाला है. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और हुसैनाबाद से विधायक कमलेश सिंह (Kamles Singh) कल यानी 4 अक्टूबर को बीजेपी ज्वाइन कर लेंगे. दिलचस्प बात यह है कि बीजेपी और एनसीपी दोनों ही महाराष्ट्र में गठबंधन सरकार का हिस्सा है. 

कमलेश सिंह झारखंड में एनसीपी के एकमात्र विधायक हैं और पार्टी के बड़े नेता है. वह झारखंड के कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं. उन्होंने खुद बीजेपी ज्वाइन करने की जानकारी दी है. वह अपने बेटे सूर्य़ सिंह और पार्टी के कई कार्य़कर्ताओं के साथ बीजेपी ज्वाइन करेंगे. जब पिछले साल एनसीपी दो हिस्से में बंट गई थी तो कमलेश सिंह अजित पवार गुट के साथ चले गए थे. 

चुनाव में मिली दो बार जीत, दो बार हार
कमलेश सिंह को 2005 के विधानसभा चुनाव में एनसीपी ने टिकट दिया था जब उन्होंने पार्टी की उम्मीद पर खरा उतरते हुए जीत दर्ज की थी और आरजेडी के संजय यादव को हराया था. 2009 में उन्हें फिर टिकट दिया गया था लेकिन हुसैनाबाद सीट पर वह चौथे स्थान पर रहे. 2014 के विधानसभा चुनाव में कमलेश को बीएसपी के प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा. 

2019 में कमलेश पर फिर भरोसा जताया गया और वह 25.20 फीसदी वोटों के साथ हुसैनाबाद सीट पर विजयी हुए. बता दें कि 2019 में बीजेपी ने यहां से कोई प्रत्याशी खड़ा नहीं किया था. 

अजित पवार को दी थी जन्मदिन की बधाई
कमलेश सिंह काफी समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं. 22 जुलाई के बाद उन्होंने कोई पोस्ट नहीं डाला है जबकि झारखंड में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं तो एनसीपी की चुनावी तैयारियों से जुड़ी जानकारी भी उनके हैंडल पर नहीं है. उन्होंने 22 जुलाई को जो पोस्ट डाला था वह अजित पवार के जन्मदिन की बधाई से जुड़ा था.

ये भी पढ़ें - PM मोदी ने हेमंत सोरेन की सरकार को घेरा तो चंपाई सोरेन बोले, 'झारखंड की हकीकत से...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सरायकेला: गम्हरिया थाने में रेप मामले में SP की कार्रवाई, 9 और पुलिसकर्मी सस्पेंड
सरायकेला: गम्हरिया थाने में रेप मामले में SP की कार्रवाई, 9 और पुलिसकर्मी सस्पेंड
झारखंड में 10 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा, गिरिडीह में 32043 अभ्यर्थी हुए शामिल
झारखंड में 10 साल बाद शिक्षक पात्रता परीक्षा, गिरिडीह में 32043 अभ्यर्थी हुए शामिल
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग

वीडियोज

INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP
INDIA Bloc Rally at Ramlila Maidan: Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्ष की महारैली में क्या हुआ? | Rahul
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला से हटाएंगे ज्ञानेश- विपक्ष की जंग कब तक शेष! | ABP
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally EXCLUSIVE Drone Video: विपक्ष की महारैली फ्लॉप? | Breaking | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु के लिए अलग झंडे पर विचार करेगी तमिलनाडु सरकार? विजय के मंत्री का बड़ा बयान
तमिलनाडु के लिए अलग झंडे पर विचार करेगी तमिलनाडु सरकार? विजय के मंत्री का बड़ा बयान
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
'कुत्ते की पूंछ कभी सीधी नहीं हो सकती', CM योगी का सपा पर बड़ा हमला
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
रामलीला मैदान में रैली के बाद क्या है विपक्ष का प्लान? मिले संकेत
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
ट्राइसाइकिल के लिए पति को पीठ पर टांग कलेक्टोरेट पहुंची महिला, वीडियो वायरल
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
क्या बंगाल में लेफ्ट-टीएमसी के बीच होगा गठबंधन? CPM ने कर दिया खुलासा
Induction Using Tips: इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
इंडक्शन चूल्हा चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, नहीं तो होगा बड़ा नुकसान
Embed widget