एक्सप्लोरर

Chaibasa Naxalite: चाईबासा में नक्सलियों ने शहीद सप्ताह मनाने का किया आह्वान, पोस्टर चस्पा कर कही ये बात

Chaibasa: चाईबासा में नक्सलियों ने गुरुवार सुबह पोस्टर चस्पा किया है. इसमें पांच जून से लेकर तीन अगस्त तक मशाल जुलूस प्रदर्शन और आम सभा के आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है.

Jharkhand News: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित सोनुआ थाना क्षेत्र में भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के द्वारा गुरुवार सुबह बैनर और पोस्टर लगाया है. इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. दरअसल, सोनवा स्टेशन से महज दो किलोमीटर की दूरी पर नक्सलियों ने गुरुवार सुबह पोस्टर चस्पा किया है. इसमें पांच जून से लेकर तीन अगस्त तक मशाल जुलूस प्रदर्शन और आम सभा के आयोजन को सफल बनाने का आह्वान किया है. बता दें कि, नक्सलियों द्वारा लगाए गए पोस्टर बैनर में लिखा है कि, 'कोल्हान वन क्षेत्र में सीआरपीएफ का कैंप जब तक रहेगा तब तक माओवादी का दूवी ट्रैप ही रहेगा'

बता दें कि पिछले कई दिनों से पुलिस नक्सलियों के खिलाफ बड़े स्तर पर अभियान चला रही है और पुलिस के लगातार कार्रवाई से नक्सली बैकफुट पर चले गये थे, लेकिन भाकपा माओवादियो ने पोस्टर और बैनर टांग कर एक बार फिर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है. सूचना के बाद पुलिस ने गुरुवार सुबह पोस्टर व बैनर को जब्त कर लिया हैं. इसके अलावा नक्सली संगठन के द्वारा कोल्हान वन क्षेत्र में सीआरपीएफ कैम्प लगाने का विरोध जताया गया है, जिसमें कहा गया है की तत्काल सीआरपीएफ क्षेत्र से अपनी एफओबी कैंप हटा ले. पोस्टर में लिखा गया है कि जब तक सीआरपीएफ क्षेत्र भर में f.o.b. कैंप बनाता रहेगा तब तक संगठन बूबी ट्रैप का उपयोग करेंगे.

भाकपा माओवादी संगठन द्वारा किया गया काम तब आम लोगों के बीच आया है जब कुछ दिनों पहले ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के द्वारा अपनी मुख्य सचिव और डीजीपी की तस्वीर झारखंड वासियों के सामने वायरल करवाई थी और डीजीपी को खुली छूट देकर अपराध मुक्त करने को कहा गया था. जिसके बाद ही एक दिन पहले रांची के दलदली में एसपी को भीड़ ने लात और घूंसे बरसाए हैं. यही नहीं, छापामारी के दरमियान ग्रामीणों सरायकेला जिले के आर आई टी थाना प्रभारी सागर लाल माथा एवं उनकी टीम में मौजूद पुलिसकर्मियों को मारकर घायल कर दिया है जिसकी थाने में रिपोर्ट भी दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें- Jharkhand Road Accident: झारखंड के लातेहार में बस और ट्रेलर में भीषण टक्कर, 13 घायल, दो की हालत गंभीर

 

About the author चंद्रमणि

चंद्रमणि नक्सल और क्राइम के मामलों में एक्सपर्ट हैं. 10 सालों से झारखंड के सरायकेला खरसावां और चाईबासा जिले से पत्रकारिता कर रहे हैं. वो साल 2019 से एबीपी न्यूज नेटवर्क से जुड़े हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: छात्रों पर बल प्रयोग पर अभिजीत दीपके बोले, 'जब राजनीतिक दल...'
रांची: छात्रों पर बल प्रयोग पर अभिजीत दीपके बोले, 'जब राजनीतिक दल...'
Jharkhand Protest Live: रांची में फिर लाठीचार्ज, देवेंद्रनाथ महतो बोले- जांच हुई तो जेल जाएंगे CM
Live: रांची में फिर लाठीचार्ज, देवेंद्रनाथ महतो बोले- जांच हुई तो जेल जाएंगे CM
झारखंड के मंत्री बोले, 'हमने बच्चों पर पानी का फव्वारा छोड़ा, वो डांस कर रहे थे'
झारखंड के मंत्री बोले, 'हमने बच्चों पर पानी का फव्वारा छोड़ा, वो डांस कर रहे थे'
रांची: पुलिस ने छोड़ा एक्सपायर आंसू गैस का गोला, छात्र का दावा
रांची: पुलिस ने छोड़ा एक्सपायर आंसू गैस का गोला, छात्र का दावा

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
'झारखंड में छात्रों के ख़िलाफ़ बल का इस्तेमाल ग़लत', राहुल गांधी की सोरेन सरकार को दो टूक
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
आकाश आनंद ने खुद बताया- अखिलेश यादव और राहुल गांधी को क्यों कहा अंकल?
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली? देखें लिस्ट
जीत में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज, किस नंबर पर कोहली?
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
TMC के बागी यूसुफ पठान का बड़ा बयान, 'ताकत और पद तो...'
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget