एक्सप्लोरर

झारखंड: हत्या का कुख्यात आरोपी दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार, बहरीन से लौटते ही पुलिस ने दबोचा

Jharkhand News: झारखंड पुलिस ने 2 हत्याओं के आरोपी कुख्यात निशार हसन को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया. बहरीन से लौटते वक्त पकड़ा गया. उस पर 50 हजार का इनाम था

Jharkhand Crime News: झारखंड पुलिस ने हत्या के 2 मामले में वांछित एक कुख्यात अपराधी को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) पीयूष पाण्डेय ने प्रेस वार्ता में बताया कि आरोपी की पहचान निशार हसन के रूप में हुई है.

इसके खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 'लुकआउट नोटिस' जारी किया था. उसे बहरीन से लौटने पर एयरपोर्ट अधिकारियों की मदद से जमशेदपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. SSP ने बताया कि बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के साउथ पार्क निवासी निशार, पवन यादव की हत्या का मुख्य आरोपी था, जिसकी करीब दो साल पहले साकची थाना क्षेत्र के स्वर्णरेखा नदी के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

09 अन्य लोग पहले से गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, इस मामले में 09 अन्य लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. साथ ही अपराध में इस्तेमाल आग्नेयास्त्रों को भी बरामद किया जा चुका है. फरार रहने के दौरान निशार ने कई अन्य अपराध भी किए. इनमें साल 2023 में मानगो थाना क्षेत्र के गुरुद्वारा रोड पर राजा सिंह की हत्या शामिल है.

साथ ही बोडम थाना क्षेत्र स्थित डिमना झील के पास आपसी रंजिश को लेकर आशुतोष ओझा उर्फ अंशु की हत्या का प्रयास शामिल है. SSP ने बताया कि निशार जमीन के कारोबार से जुड़े लोगों से रंगदारी भी वसूल रहा था और साल 2023 में दुमका जिले में मारे गए कुख्यात अपराधी अमरनाथ सिंह के गिरोह को दोबारा सक्रिय करने की कोशिश कर रहा था.

आरोपी देश छोड़कर भाग गया था

पुलिस के बढ़ते दबाव के कारण निशार देश छोड़कर बहरीन भाग गया था. SSP के अनुसार, पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस की सिफारिश पर केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उसके खिलाफ 'लुकआउट नोटिस' जारी किया था. नोटिस जारी होने के बाद निशार को कुछ दिन पहले भारत लौटना पड़ा, जिसके बाद उसे दिल्ली एयरपोर्ट पर रोका गया और गिरफ्तार कर लिया गया.

उसे 'ट्रांजिट रिमांड' पर वापस जमशेदपुर लाया गया. SSP ने बताया कि झारखंड सरकार ने निशार की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC), शस्त्र अधिनियम, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत सात आपराधिक मामले दर्ज हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
झारखंड: नक्सलियों की कमर टूटी! 25 लाख के इनामी कमांडर अजय महतो को गिरिडीह पुलिस ने दबोचा
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
धनबाद में मुख्य डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
झारखंड के गिरिडीह में जंगल का मशरूम पड़ा भारी, एक ही परिवार के 10 लोग हुए फूड पॉइजनिंग का शिकार
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान
दुबई में फंसे झारखंड के मजदूर की मौत, परिवार ने की मदद की मांग, पहले भी कई मजदूरों ने गंवाई जान

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget