एक्सप्लोरर

Jharkhand: बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, 'जिस पुलिस पर...'

Jharkhand News: बाबूलाल मरांडी ने सत्ता पक्ष के लोगों पर बालू, कोयला और पत्थर लूट में संलिप्त होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि राज्य में कोई किसी की जमीन पर कब्जा कर ले रहा है और कोई सुनने वाला नहीं.

Jharkhand Politics: झारखंड विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर केंद्र की मदद से चलने वाली विभिन्न योजनाओं में भ्रष्टाचार और लूटखसोट का आरोप लगाया है. सोमवार को दुमका में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार विकास योजनाओं के लिए जो राशि झारखंड को देती है, राज्य की सरकार उसका उपयोग कर उपयोगिता प्रमाण पत्र तक नहीं भेज पा रही है. यही वजह है कि केंद्र को ऐसी योजनाओं की अगली किस्तों का भुगतान रोकना पड़ता है.

मरांडी ने कहा, “केंद्र सरकार लूटने के लिए पैसा नहीं भेज सकती है. राज्य सरकार अगर अपनी जिम्मेदारी निभाएगी तो अगली किस्तें स्वतः जारी हो जाएंगी.” नेता प्रतिपक्ष ने राज्य की विधि-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल खड़े किए.

उन्होंने कहा कि झारखंड में हाल के महीनों में कई आतंकियों को गिरफ्तार किया गया. केंद्रीय जांच एजेंसियों की जांच में उजागर हुआ है कि राज्य में कई स्थानों पर आतंकी संगठन अपनी गतिविधियां चला रहे हैं. यह राज्य की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था के लिए बेहद गंभीर मामला है.

डीजीपी के पद को लेकर भी साधा निशाना

मरांडी ने कहा कि जिस पुलिस पर राज्य की सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा है, उसका मुखिया सरकार ने ऐसे व्यक्ति को बनाकर रखा है, जिसका आईपीएस के रूप में कार्यकाल 30 अप्रैल को ही समाप्त हो चुका है. आज की तारीख में झारखंड में डीजीपी के पद पर अनुराग गुप्ता को अवैध रूप से तैनात किया गया है. यहां तक कि एसीबी और सीआईडी का प्रमुख भी उन्हें ही बनाकर रखा गया है. यह पूरी तरह गैरकानूनी है.

भाजपा नेता ने सत्ता पक्ष के लोगों पर बालू, कोयला और पत्थर लूट में संलिप्त होने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि अब तो राज्य में कोई किसी की जमीन पर कब्जा कर ले रहा है और कोई सुनने वाला नहीं है. पाकुड़ के कोयला खदानों से जो लोडिंग होती है, उसकी ट्रांसपोर्टिंग से लेकर रैक तक में राज्य सरकार के परिवारवालों ने कब्जा जमा रखा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
गुजरात में ही क्यों बंद है गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई, क्या है वहां से कनेक्शन?
Embed widget