एक्सप्लोरर

Jharkhand Monsoon Updates: झारखंड में इस बार भी होगी मानसून में देरी, जानें कब तक परेशान करेगी गर्मी?

Monsoon Updates 2023: मौसम विभाग के पिछले नौ साल के आंकड़ों को देखें तो सात साल यहां मानसून देरी से पहुंचा है और 2016 व 2021 को छोड़कर हर बार सामान्य से कम बारिश हुई है.

Jharkhand Weather Update: झारखंड इस बार भी मानसून देरी से पहुंचेगा. बता दें कि, इस बार प्रदेश में मानसून 19 जून तक पहुंचने का अनुमान है. जबकि राज्य में इसके 12 जून को प्रवेश करने की डेट तय है. राज्य में जब-जब भी मानसून देरी से आया है, यहां सामान्य से कम बारिश हुई है और इसका सीधा असर खेती पर पड़ा है. दरअसल, राज्य में मानसून सीजन में 1022.9 मिमी बारिश को सामान्य माना जाता है. मौसम विभाग के पिछले नौ साल के आंकड़ों को देखें तो सात साल यहां मानसून देरी से पहुंचा है और 2016 व 2021 को छोड़कर हर बार सामान्य से कम बारिश हुई है.

वहीं 2018 में मानसून सबसे ज्यादा देरी से 25 जून को झारखंड में पहुंचा था और उस बार सबसे कम 784.4 मिमी बारिश हुई थी. अब इस बार भी मानसून के देरी से आने की संभावना है. ऐसे में किसान परेशान होने लगे हैं. उन्हें चिंता सताने लगी है कि समय पर बुआई हो पाएगी या नहीं. बता दें कि, 2022 में 18 जून को मानसून ने झारखंड में प्रवेश किया था, यानी छह दिन लेट मानसून आया था. उस साल पूरे मानसून सीजन में 817.6 मिमी बारिश हुई थी. समय पर बारिश न होने पर बुआई प्रभावित हुई. सरकार ने सिमडेगा और पूर्वी सिंहभूम को छोड़कर 22 जिलों के 226 प्रखंडों को सूखाग्रस्त घोषित किया था. एक अनुमान के मुताबिक उस साल करीब 30 लाख किसान प्रभावित हुए थे. राज्य में करीब 38 लाख हेक्टेयर जमीन खेती लायक है. इनमें से सिर्फ 22.38 लाख हेक्टेयर में ही बुआई हो पाती है.

झारखंड में देरी से आएगा मानसून
मौसम केंद्र रांची के मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि, केरल में मानसून लेट होने की वजह से झारखंड में भी मानसून देरी से पहुंचेगा. उम्मीद है कि 18 से 19 जून तक मानसून झारखंड में पहुंच जाएगा. वहीं चिलचिलाती गर्मी के बीच बुधवार को अचानक झारखंड का मौसम बदला और शाम में बादल छा गए. रांची सहित कई इलाकों में हल्की बारिश हुई. वहीं दुमका और आसपास के इलाकों में बारिश के साथ जमकर ओले भी गिरे. ओले इतने बड़े थे कि सड़क किनारे खड़ी करीब दर्जनभर गाड़ियों के शीशे टूट गए. हालांकि, बारिश के बाद मौसम में कुछ ठंडक आई है.

यह भी पढ़ें: Jharkhand: इस गांव में लिव-इन में रह रहे थे 501 कपल, केंद्रीय मंत्री ने कर दिया कन्यादान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget