एक्सप्लोरर

Jharkhand: गेंद समझकर बच्चे ने उठा लिया बम, जोरदार धमाके के साथ हुआ विस्फेट...मचा हड़कंप

Sahebganj News: झारखंड के साहेबगंज में बच्चे ने बम को गेंद (Ball) समझकर उठाया जिसके बाद उसमें विस्फोट हो गया. विस्फोट की वजह से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

Jharkhand Sahebganj Child Picked Bomb: झारखंड (Jharkhand) के संताल परगना में अपराधियों के गिरोह सक्रिय हैं. ये अपराधी वारदातों को अंजाम देकर आसानी से दूसरे राज्यों में प्रवेश कर जाते हैं. इसी क्रम में झारखंड के अंतिम छोर पर बसे साहेबगंज (Sahebganj) जिले में अपराधियों की तरफ से छिपाया गया बम (Bomb) खेलने के दौरान एक बच्चे के हाथ लग गया. बच्चे ने बम को गेंद (Ball) समझकर उठाया जिसके बाद उसमें विस्फोट हो गया. विस्फोट की वजह से बच्चा बुरी तरह घायल हो गया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.   

गेंद समझकर उठा लिया बम 
साहेबगंज जिले के राधानगर थाना क्षेत्र के पूर्वी उधवा पंचायत के भूदेव मंडल टोला में सोमवार को खेलने के दौरान बम को गेंद समझकर एक 13 वर्षीय किशोर लक्ष्मण मंडल ने हाथ में उठा लिया. बच्चे ने जैसे ही बम को उठाया उसमें विस्फोट हो गया. हादसे में बच्चा बुरी तरह  घायल हो गया. परिजन लोगों की मदद से  आनन-फानन में बच्चे को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडल अस्पताल लेकर गए. जहां प्रारंभिक इलाज के बाद बच्चे की स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया.  

पुलिस कर रही है गहन जांच 
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही राधानगर थाना पुलिस और राजमहल एसडीपीओ घटनास्थल पर पहुंचे. घटना की छानबीन शुरू कर दी गई है. मामले को लेकर प्रभारी एसपी यज्ञ नारायण तिवारी ने बताया कि, बच्चे ने गेंद समझकर बम को उठा लिया. बम उठाते ही उमसें विस्फोट हो गया और बच्चा घायल हो गया. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है. मामले में जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. 

पश्चिम बंगाल से सटा है इलाका 
पुलिस अधिकारी ने आशंका जाहिर करते हुए कहा कि घटनास्थल पश्चिम बंगाल के इलाके से सटे हुआ है ऐसे में ये संभावना बनती है कि आपराधिक तत्वों के द्वारा बम लाया गया हो. उन्होंने ये भी कहा कि बंगाल में बम का होना आश्चर्य नहीं है, वहां बम होना आम बात है. यही वजह है कि अपराधी के आने जाने के क्रम में बम यहां छोड़ा गया हो और ये घटना घटी है. इधर बच्चे के पिता रासु मंडल काफी चिंतित हैं.

ये भी पढ़ें:

Coronavirus: रिपोर्ट आने पर भागा कोरोना पॉजिटिव युवक, झारखंड के इस शहर में मच गया हड़कंप 

Electricity Problem: झारखंड में गहराया बिजली संकट, पिछले 50 दिनों ने परेशान हैं 7 जिलों के लोग 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget