एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड में खसरा के प्रकोप ने बढ़ाई चिंता, 46 लाख बच्चों के टीकाकरण के लिए चलेगा विशेष अभियान

Jharkhand Measles Case: नौ जिलों के स्कूलों में कैंप लगाकर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा. बता दें कि पिछले साल इस बीमारी से करीब 40 बच्चों की मौत हुई थी, जिसमें 9 झारखंड के थे.

Jharkhand Measles Case News: झारखंड के नौ जिलों में मिजिल्स यानी खसरा के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी. डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक भारत में महाराष्ट्र, झारखंड, गुजरात और हरियाणा उन राज्यों में हैं, जहां खसरे के मरीज सबसे ज्यादा हैं. संसद में भी सरकार ने हाल में स्वीकार किया था कि वर्ष 2022 में पूरे देश में खसरे से करीब 40 बच्चों की मौत हुई, जिनमें 9 बच्चे झारखंड के थे. पूरे देश में खसरे के 230 मामले सामने आए, जिनमें से 120 झारखंड के थे. ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने 15 अप्रैल से पांच हफ्ते तक राज्य के नौ जिलों में मिजिल्स-रूबेला विशेष टीकाकरण अभियान चलाने का निर्णय लिया.

नौ जिलों में चलेगा अभियान

इस अभियान के तहत 9 माह से 15 वर्ष तक के 45 लाख 62 हजार 492 बच्चों को टीका दिया जाएगा. राज्य के अपर मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह ने नौ जिलों के उपायुक्तों, सिविल सर्जन और विभाग के अधिकारियों को इस अभियान को शत-फीसद सफल बनाने का निर्देश दिया. जिन नौ जिलों को इस अभियान के लिए चुना गया, उनमें संथाल परगना के दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, गोड्डा, जामताड़ा, देवघर के अलावा उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के धनबाद, कोडरमा और गिरिडीह जिले हैं. इन सभी जिलों के स्कूलों में कैंप लगाकर बच्चों का टीकाकरण किया जाएगा. जिन बच्चों का टीकाकरण पहले हो गया, उन्हें भी फिर से टीका लगाया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डॉ बीरेंद्र प्रसाद सिंह के मुताबिक मिजिल्स-रूबेला टीकाकरण के जरिए जब सभी बच्चे प्रतिरक्षित हो जाएंगे, तो इस बीमारी के प्रसार की संभावना कम हो जाएगी. इस टीकाकरण अभियान की मॉनिटरिंग डब्ल्यूएचओ और यूनिसेफ के माध्यम से सीधे केंद्र सरकार करेगी. इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा और समाज कल्याण विभाग को शामिल किया गया.

ये है लक्षण

रांची के गांधीनगर स्थित सीसीएल हॉस्पिटल के डॉ जितेंद्र कुमार बताते हैं कि खसरा वायरस से फैलने वाली संक्रामक बीमारी है. इसका असर छोटे बच्चों पर सबसे ज्यादा होता है. ग्रामीण इलाकों में इसे छोटी माता के नाम से भी जाना जाता है. इसके लक्षणों में शरीर पर दाने निकलना, बुखार, बहती हुई नाक, लाल आंखें, खांसी और शरीर पर चकत्ते का दिखना शामिल है. इसे अंग्रेजी में मिजिल्स कहा जाता है. संक्रमित व्यक्ति के सीधे संपर्क में आने के अलावा उसके मुंह और नाक से बहते द्रव के हवा के संपर्क में आने से यह फैलती है.

ये भी पढ़ें: Jharkhand: झारखंड में कम शराब बिकने से हेमंत सोरेन की सरकार परेशान, अब ले लिया ये फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget