एक्सप्लोरर

CM हेमंत सोरेन का बड़ा फैसला, मंईयां सम्मान योजना की राशि को दोगुने से ज्यादा बढ़ाया

Jharkhand Maiya Samman Yojana: झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि को बढ़ा दिया है. अब तक इस योजना के तहत 1000 रुपये महिलाओं को मिलते थे.

Jharkhand Mukhyamantri Maiya Samman Yojana: झारखंड में सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना की राशि को बढ़ा दिया है. पहले 1000 रुपये महिलाओं को मिलते थे जिसे अब बढ़ाकर दोगुना से ज्यादा कर दिया गया है. अब महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये मिलेंगे. सोमवार (14 अक्टूबर) को कैबिनेट की बैठक में योजना की राशि को बढ़ाने की मंजूरी दे दी गई.

झारखंड कैबिनेट ने सोमवार (14 अक्टूबर) को महिलाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता वर्तमान में 12,000 रुपये से बढ़ाकर 30,000 रुपये प्रति वर्ष करने की मंजूरी दे दी. सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा, ''मंईयां सम्मान हुई और सशक्त.''

मंईयां सम्मान योजना की राशि बढ़ाई गई

झारखंड सरकार मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपये दे रही थी. कैबिनेट ने इस योजना के लाभार्थियों को वित्तीय सहायता 1,000 रुपये प्रति माह से बढ़ाकर 2,500 रुपये प्रति माह करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यह योजना के 50 लाख लाभार्थियों को दिसंबर 2024 से दिया जाएगा.

मंईयां सम्मान योजना से अब कितना बढ़ेगा बोझ

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने कहा, ''इस योजना से 9,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.'' उधर, बीजेपी ने सत्ता में आने पर राज्य की महिलाओं को प्रति वर्ष 25,000 रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है.

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने मंगलवार (8 अक्टूबर) को नवरात्रि के मौके पर लोहरदगा से मंईयां सम्मान योजना की तीसरी किस्त जारी की थी.  इस दौरान सीएम ने कहा था कि केंद्र सरकार अगर का 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपये वापस कर दे तो हम यह मंईयां सम्मान योजना की राशि दोगुनी से अधिक कर देंगे.

क्या है मंईयां सम्मान योजना का मकसद?

झारखंड सरकार ने 21 साल से 50 तक की आयु वाली महिलाओं को आर्थिक सहायता देने के लिए 'झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना' की शुरुआत की है.  बाद में इसमें 18 से 20 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को भी इस योजना से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू हुई. इस योजना का मकसद महिलाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य और पोषण के स्तर में सुधार करना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है. इस योजना के तहत झारखंड की लगभग 48 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है.

ये भी पढ़ें: कोल्हान के 'टाइगर' की इस पार्टी ने बढ़ाई टेंशन, उतारे 7 प्रत्याशी, क्या करेंगे BJP के चंपई सोरेन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
Jharkhand News: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा
झारखंड: तेज रफ्तार का कहर...सड़क हादसे में छात्र की मौत, परिजनों का आरोप- दो घंटे बंधक बनाकर रखा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
US-Iran War LIVE: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
Live: 'आज रात फिर करेंगे बड़ा हमला', तनाव के बीच ट्रंप ने ईरान पर अटैक की दी नई धमकी
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget