एक्सप्लोरर

ISIS Terrorists Arrest: ISIS का आतंकी लोहरदगा से गिरफ्तार, युवाओं को दे रहा था दहशत फैलाने की ट्रेनिंग

Lohardaga: लोहरदगा से ISIS का आतंकवादी गिरफ्तार हुआ है. इसके पास से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गये हैं. NIA, खुफिया एजेंसी और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ये कामयाबी हासिल हुई.

Jharkhand News: झारखंड के लोहरदगा (Lohardaga) में खुफिया एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है. खुफिया एजेंसियों ने लोहरदगा में आईएसआईएस (ISIS) के आतंकवादी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार किए गए आतंकवादी के पास से कई आपत्तिजनक वीडियो सहित अन्य सामान बरामद किए गए हैं. इस आतंकी की गिरफ्तारी लोहरदगा शहरी क्षेत्र के न्यू रोड से हुई है. हालांकि, इसकी पुष्टि पुलिस नहीं कर रही है. कहा जा रहा है कि, खुफिया एजेंसियां इसके अन्य समर्थकों को भी दबोचने के प्रयास में जुटी हैं. इसी कारण इस बारे में बहुत कुछ कहने से बच रही हैं. गिरफ्तार आतंकवादी से पूछताछ जारी है. इस दौरान कई और बातें उभर कर सामने आने वाली हैं.

पाकिस्तान एजेंसी से संपर्क

लोहरदगा शहरी क्षेत्र के न्यू रोड से इंटेलिजेंस ब्यूरो, नेशनल इंटेलिजेंस एजेंसी और दिल्ली पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए इस्लामिक स्टेट इराक एंड सीरिया के आतंकी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. गिरफ्तार किया गया आतंकी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में भी था. गिरफ्तार किए गए आतंकी का नाम फैजान है. वह मूल रूप से बिहार का रहने वाला है. लोहरदगा में रहकर वह अपनी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था. इसी बीच खुफिया एजेंसियों को यह जानकारी मिली की लोहरदगा में आईएसआईएस का आतंकी छुपा हुआ है.

आपत्तिजनक सामान बरामद

जानकारी के बाद एनआईए, इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस की टीम ने लोहरदगा पहुंच कर छापेमारी करते हुए आईएसआईएस के इस आतंकी को धर दबोचा है. उसके पास से भड़काऊ वीडियो, पेन ड्राइव और अन्य आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं. एनआईए, इंटेलिजेंस ब्यूरो और दिल्ली पुलिस की टीम ने आतंकी को पूछताछ के लिए दिल्ली लेकर गई है. खुफिया एजेंसियां इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यहां पर रहकर किस प्रकार की आतंकी गतिविधियों को संचालित कर रहा था.

लोहरदगा में युवाओं को दे रहा था ट्रेनिंग

खुफिया एजेंसियों को यह भी जानकारी मिली है कि गिरफ्तार किया गया आतंकी लोहरदगा में कई युवाओं को भड़का कर आईएसआईएस के साथ काम करने के लिए राजी कर चुका था. उन्हें देश के खिलाफ भड़काने को लेकर वह लगातार उन्हें प्रशिक्षण दे रहा था. साथ ही किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में भी था. आतंकवादी की गिरफ्तारी को लेकर जिला पुलिस और प्रशासन की टीम खामोश है. हालांकि, यह चर्चा है कि आईएसआईएस का यह आतंकी लोहरदगा में रहकर काम कर रहा था. खुफिया एजेंसियां उसकी गतिविधि के बारे में पता लगाने को लेकर जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं.

यह भी पढ़ें: Jharkhand News: एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड के DSP पर गोली चलाने वाले शूटर को रामगढ़ में दबोचा, गैंगस्टर अमन साहू से है कनेक्शन

 

चंदन सिन्हा राजधानी रांची से पत्रकारिता कर रहे हैं. वे पिछले 10 वर्षों से एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़े हैं. इससे पहले भी इन्होंने कई बड़े न्यूज चैनलों के लिए काम किया है. सियासी हो या अपराध की दुनिया की खबर, सभी पर अच्छी पकड़ है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
एंटी पेपर लीक बिल पर महुआ माजी का बयान, 'विपक्ष की भी ली जाए राय'
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
JSSC-JPSC से लेकर JAC तक.... झारखंड में कौन-कौन से पेपर लीक?
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'पेपर माफिया को मिट्टी में मिला देंगे', संसद में बोले अनुराग ठाकुर
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Embed widget