एक्सप्लोरर

Jharkhand Gangrape Case: पलामू में हैवानियत की हदें पार, छत्तीसगढ़ की ऑर्केस्ट्रा डांसर का गैंगरेप, दो गिरफ्तार

Palamu Gangrape Case: पलामू पुलिस के मुताबिक बिश्रामपुर इलाके में सोमवार को एक ऑर्केस्ट्रा डांसर से गैंगरेप का मामला दर्ज कराया गया है. पीड़िता पलामू के एक अस्पताल में भर्ती है.

Jharkhand News: झारखंड के पलामू जिले में छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय एक ऑर्केस्ट्रा डांसर के साथ उसके सह-कलाकारों ने कथित तौर पर गैंगरेप  किया. यह घटना दुमका जिले में एक विदेशी पर्यटक के साथ कथित तौर पर हुए गैंगरेप  के कुछ दिन बाद हुई है. एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पलामू के रहने वाले तीन सह-कलाकारों ने ऑर्केस्ट्रा डांसर को नशीला पदार्थ देकर कार में कथित तौर पर उसके साथ गैंगरेप किया. 

गैंगरेप के इस मामले में विश्रामपुर उपमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राकेश सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पीड़िता को पलामू के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी मेडिकल जांच की जाएगी. 

पीड़िता को सड़क पर छोड़ आरोपी फरार

एसडीपीओ के मुताबिक यह घटना शनिवार यानी दो मार्च देर रात प्रदेश की राजधानी रांची से लगभग 200 किलोमीटर दूर विश्रामपुर थाना क्षेत्र में एक सड़क पर हुई. उन्होंने बताया कि आरोपी महिला को वहीं बेहोशी की हालत में छोड़कर मौके से फरार हो गए.  महिला कलाकार छत्तीसगढ़ से पलामू जिले के विश्रामपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आई थी.  

नशीला पदार्थ खिला दिया वारदात को अंजाम

एसडीपीओ ने बताया कि, ''किसी कारणवश वह कार्यक्रम आयोजित नहीं हो सका. इसलिए, वह अपने पुरुष सह-कलाकारों के साथ हुसैनाबाद में एक अन्य समारोह के लिए चली गईं. हुसैनाबाद के रास्ते में आरोपियों ने कथित तौर पर महिला को कुछ नशीला पदार्थ खिलाया. उसके बाद कार में पीड़िता के साथ दुष्कर्मियों ने बलात्कार किया. वे उसे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे छोड़ कर भाग गए.' पुलिस को रविवार को घटना की जानकारी मिली. पुलिस के संज्ञान में मामला आने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया. तीसरे आरोपी की तलाश जारी है. 

दुमका में विदेशी पर्यटक का गैंगरेप

एसडीपीओ राकेश सिंह के अनुसार इससे पहले शुक्रवार की रात दुमका जिले में एक विदेशी पर्यटक के साथ कथित तौर पर गैंगरेप  किया गया था. जहां वह अपने पति के साथ एक तंबू में ठहरी हुई थी. इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जबकि बाकी चार आरोपियों की तलाश जारी है. 

छत्तीसगढ़ की रहने वाली है पीड़िता

पलामू पुलिस के मुताबिक बिश्रामपुर इलाके में सोमवार को एक ऑर्केस्ट्रा डांसर से सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया है. तीन में से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. 21 साल की पीड़िता छत्तीसगढ़ की रहने वाली है. आरोपी व्यक्ति और पीड़िता एक-दूसरे को जानते हैं. एक ही ऑर्केस्ट्रा समूह में एक साथ काम करते हैं. तीसरे आरोपी की तलाश जारी है.

ये भी पढ़ें- Dumka Gangrape Case: HC ने लिया संज्ञान, पीड़िता को 10 लाख रुपये का चेक, पति ने कहा- थैंक्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट: JPSC पेपर लीक पर सरकार बातचीत को तैयार, समिति बनी, छात्रों ने क्या कहा?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC पेपर लीक पर सरकार बातचीत को तैयार, समिति बनी, छात्रों ने क्या कहा?
झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग
झारखंड: आंदोलनरत छात्रों से मिले बाबूलाल मरांडी, CBI जांच की मांग
झारखंड में बारिश और वज्रपात का कहर, अबतक 14 लोगों की हुई मौत
झारखंड में बारिश और वज्रपात का कहर, अबतक 14 लोगों की हुई मौत
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget