एक्सप्लोरर

Dumka Gangrape Case: HC ने लिया संज्ञान, पीड़िता को 10 लाख रुपये का चेक, पति ने कहा- थैंक्यू

Dumka Gangrape News: दुमका में स्पेनिश महिला से गैंगरेप से संबंधित मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया. हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से मामले पर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा है.

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने  दुमका (Dumka) जिले में स्पेन की एक महिला से गैंगरेप से संबंधित मामले का सोमवार को स्वत: संज्ञान लिया और राज्य सरकार से मामले पर रिपोर्ट दाखिल करने को कहा. अदालत ने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), मुख्य सचिव और दुमका के पुलिस अधीक्षक (एसपी) से इस मामले में रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कहा है. कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एस. चन्द्रशेखर और न्यायमूर्ति नवनीत कुमार की खंडपीठ ने इस संबंध में डीजीपी, मुख्य सचिव और एसपी को नोटिस जारी किया.

अदालत सात मार्च को मामले की सुनवाई करेगी. अधिवक्ता रितु कुमार ने पीठ के समक्ष घटना का उल्लेख किया और इससे संबंधित मीडिया में आईं कई खबरों का जिक्र किया, जिसके बाद अदालत ने मामले पर संज्ञान लिया. अदालत ने मामले में कुमार को न्याय मित्र भी नियुक्त किया. एक अधिकारी ने बताया कि इस बीच, दुमका प्रशासन ने सोमवार को गैंगरेप पीड़िता के पति को मुआवजे के तौर पर 10 लाख रुपये का चेक सौंपा. 

पीड़िता को 10 लाख रुपये की सहायता
पुलिस ने बताया कि राज्य की राजधानी रांची से लगभग 300 किलोमीटर दूर हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरुमाहाट में शुक्रवार को विदेशी पर्यटक के साथ कथित तौर पर तब गैंगरेप किया गया, जब वह अपने पति के साथ एक तंबू में रात बिता रही थीं. महिला और उनके 64 वर्षीय पति दो मोटरसाइकिलों पर बांग्लादेश से दुमका पहुंचे थे और बिहार के रास्ते नेपाल जा रहे थे.

अधिकारी ने कहा, ‘‘पीड़ित मुआवजा योजना के तहत पीड़िता को 10 लाख रुपये की सहायता प्रदान की गई. मामले में त्वरित कार्रवाई की गई है. हम आरोपियों को जल्द सजा दिलाने की कोशिश करेंगे.’’ पीड़िता के पति ने त्वरित कार्रवाई के लिए झारखंड पुलिस को धन्यवाद दिया है. इस मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और चार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें- हेमंत सोरेन को एक और झटका, अब इस मामले में चलेगा केस, पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास

वीडियोज

Maharashtra Politics: ''जिसने हरा करने का सपना..वहीं दफन कर दिया'- Nitesh Rane | Sahar Sheikh
अनुपमा: बेटी ने भी छोड़ा अनुपमा का हाथ! पराग कोठारी के लिए बनी रजनी की ढाल
Bollywood News: SRK की ‘King’ का ट्रेलर रिलीज़ होते ही मचा तूफान, VFX और स्टाइल पर बंटी नेटिज़न्स की राय
Maharashtra Politics: 'औरंगजेब की कब्र के बगल में दफन कर देंगे'- Nitesh Rane | Sahar Sheikh | Imtiaz
Weather News Update: पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित | Snowfall

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
बीबीसी के पूर्व पत्रकार मार्क टली का निधन, 90 साल की उम्र में दिल्ली में ली आखिरी सांस 
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
कांग्रेस नेता राशिद अल्वी के बयान पर बोलीं मुमताज पटेल, 'अगर मुस्लिम वोटर्स को कोई तीसरा ऑप्शन...'
Indian Army Dangerous Regiment: मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
मिट्टी की कसम और जंग का नारा: भारतीय सेना की वो 5 रेजिमेंट, जिनके नाम से ही कांप जाते हैं दुश्मन
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास
फाइनल हार गई स्टीव स्मिथ की टीम, छठी बार BBL चैंपियन बनी Perth Scorchers, लिख डाला नया इतिहास
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
पलाश मुच्छल ने स्मृति मंधाना के दोस्त पर किया मानहानि का दावा, खुद पर लगे आरोपों को बताया झूठा
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
रामपुर: मशहूर शायर ताहिर फराज़ का निधन, मुंबई में ली आखिरी सांस, प्रशसंकों में शोक की लहर
केवीएस में स्पेशल एजुकेटर की वैकेंसी, 987 टीजीटी-पीआरटी पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
केवीएस में स्पेशल एजुकेटर की वैकेंसी, 987 टीजीटी-पीआरटी पदों पर भर्ती, नोटिफिकेशन जल्द होगा जारी
PM Modi Mann ki Baat: 'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया मिलेट्स का जिक्र, जानें यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
'मन की बात' में पीएम मोदी ने किया मिलेट्स का जिक्र, जानें यह सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
Embed widget