एक्सप्लोरर

Jharkhand: झारखंड के स्थापना दिवस पर CM सोरेन की राशन कार्ड धारकों को सौगात! 1 रुपये में मिलेगा चना दाल

Jharkhand Foundation Day: झारखंड में 15 नवंबर को स्थापना दिवस मनाया जाएगा. स्थापान दिवस से पहले सीएम हेमंत सोरेन ने कमजोर वर्ग के लोगों के पोषण को लेकर अहम फैसला लिया है.

Jharkhand News: झारखंड की हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार राज्य के राशन कार्ड (Ration Card) धारकों को राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर बड़ी सौगात देने जा रही है. सरकार ने राज्य के 65 लाख राशन कार्ड धारकों को प्रतिमाह एक रुपए की दर पर एक किलोग्राम चना दाल (Chana Dal) उपलब्ध कराने का फैसला किया है. यह जानकारी राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव (Rameshwar Oraon) ने दी है. बताया जा रहा है कि पोषण के स्तर को बढ़ाने की दिशा में यह कदम उठाया जा रहा है.

इस योजना की शुरुआत 15 नवंबर को झारखंड राज्य स्थापना दिवस के मौके पर की जाएगी. राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने कहा है कि झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आने वाले लोगों को इस योजना का लाभ मिलेगा. इसका उद्देश्य राज्य के लोगों के पोषण स्तर में सुधार लाना है. वित्त मंत्री ने कहा कि इसके लिए बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. 

सीएम सोरेन की बैठक में लिया गया था फैसला
बता दें कि बीते 11 अगस्त को सीएम हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में इस योजना को मंजूरी दी गई थी. राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 और झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्डधारियों को इसका लाभ दिया जाएगा. राशन में चना दाल देने का मुख्य उद्देश्य भोजन में प्रोटीन उपलब्ध कराना है.

बाजार भाव से बेहद सस्ते में मिलेगा चना दाल
कोरोना काल में सबसे अधिक समस्या प्रोटीन की कमी को लेकर देखी गई थी. राज्य में सबसे अधिक चुनौती कुपोषण को लेकर है. झारखंड में लगभग 48 प्रतिशत बच्चे कुपोषित है. बता दें कि चना दाल बाकी दलहन की तुलना में सस्ता है लेकिन बाजार में इसका मूल्य 80-90 रुपये प्रति किलोग्राम है. ऐसे में राशन कार्ड धारकों के लिए यह बहुत राहत की बात है. 

ये भी पढ़ेंJharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन का बीजेपी पर हमला, कहा- ‘किसी निर्दोष आदिवासियों को अदालती मामलों में फंसने नहीं देंगे’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
झारखंड के सभी जिलों में फूंका जाएगा CM सोरेन का पुतला! आंदोलन फिर तेज
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर छात्र नेता बोले- झारखंड सरकार ने धोखा दिया
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी
गिरिडीह: जर्जर सड़क को लेकर ग्रामीण नाराज, आंदोलन की चेतावनी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget