एक्सप्लोरर

Jharkhand: गुमला में बालू माफिया बेखौफ, एसडीपीओ को हाईवा से कुचलने का किया प्रयास

Jharkhand News: बीते डेढ़ महीने में इस तरह की कम से कम तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं. इस मामले में अवैध बालू के कारोबार से जुड़े 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है. एसडीपीओ को चोट आई है.

Jharkhand News: झारखंड में बालू माफिया का दुस्साहस सिर चढ़कर बोल रहा है. ताजा मामला राज्य के गुमला जिले से संबंधित है. यहां सिसई थाना क्षेत्र में अवैध रूप से बालू लेकर जा रहे एक हाईवा ने बीती रात एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल को कुचलने की कोशिश की. हाईवा ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी. इससे एसडीपीओ और अन्य पुलिसकर्मियों को चोट आई और गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद हाईवा चालक भागने में सफल रहा. गुमला पुलिस ने हाईवा को जब्त कर लिया है. इस हाईवा को एक कार से स्कॉट किया जा रहा था. पुलिस ने कार पर सवार वसीम मीर को गिरफ्तार कर लिया है. कार भी जब्त कर ली गई है.

17 के खिलाफ एफआईआर
इस बाबत एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल और डिस्ट्रिक्ट माइन्स ऑफिसर रामनाथ राय ने सिसई थाने में अवैध बालू कारोबार से जुड़े 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. एफआईआर में बताया गया है कि वे लोग पूरी टीम के साथ मुर्गू नामक जगह पर अवैध बालू लदे वाहनों को रोक रहे थे, तब एक हाईवा के चालक ने उनकी हत्या की नीयत से उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी. पीछे से आ रही एक कार इन्हें स्कॉट कर रही थी. उसे रोका गया तो इसपर सवार लोग भागने लगे. इनमें से एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. बता दें कि बीते डेढ़ महीने के दौरान ऐसी कम से कम तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

14 दिन पहले दो अधिकारियों पर हुआ था जानलेवा हमला 
इसी तरह 12 नवंबर 2022 को गढ़वा जिले के बिशुनपुरा में बालू माफिया ने वाहनों की चेकिंग करने के दौरान एसडीओ आलोक कुमार और सर्किल ऑफिसर निधि रजवार को कुचलने का प्रयास किया था. इस घटना के लेकर सीओ निधि रजवार ने जो एफआईआर दर्ज कराई है, उसमें कहा गया है कि बालू लदे एक वाहन ने दोनों पर गाड़ी चढाने की कोशिश की. बाद में आरोपी ट्रक चालक को नगर उंटारी थाना अंतर्गत नगर उंटारी एचपी पेट्रोल पंप के पास पकड़ा गया. इसके ड्राइवर अशोक साह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था.

देवघर में बालू माफियाओं ने पुलिस से की थी मारपीट 
12 दिसंबर को देवघर जिले के मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत बुढ़ई थाना क्षेत्र में अवैध बालू तस्करी करने वालों ने थाना प्रभारी हीरालाल तुबिद और थाने के अन्य पुलिसकर्मियों से मारपीट की थी. इस मामले में जब पुलिस की टीम ने जगदीशपुर रेल फाटक और सुगापहारी रेल फाटक के पास अवैध रूप से जा रहे बालू लदे ट्रैक्टर को जब्त किया तो तस्करों ने अपने कई लोगों को बुला लिया और उनके साथ मारपीट की. बाद में पुलिस ने दो आरोपियों यानि सचिन यादव और महबूब खान को गिरफ्तार किया था. इसके पहले मई महीने में देवघर जिले के कुंडा थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के साथ भी बालू तस्करों ने मारपीट की थी.

यह भी पढ़ें:  Ranchi News: तेज गति से जा रही स्कूल बस पलटी, 12 से ज्यादा बच्चे घायल, 5 की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM हेमंत सोरेन?
'खनिज संशोधन विधेयक' दोनों सदनों में हुआ पास, CM सोरेन ने राहुल गांधी से मांगा समर्थन
'खनिज संशोधन विधेयक' दोनों सदनों में हुआ पास, CM सोरेन ने राहुल गांधी से मांगा समर्थन
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
जाति, कोविड वैक्सीन...जनगणना में पूछे जाएंगे ये 40 सवाल, नोटिफिकेशन जारी
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
पहले टेस्ट में Tanzid Hasan का शतक, बदल दिया बांग्लादेश क्रिकेट का इतिहास
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
NALSAR पर दीपके के अल्टीमेटम पर मनन कुमार मिश्रा बोले, 'मैं उन्हें एक्सप्लेन करूंगा कि...'
Best Solar Panel: कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
कौन-सा सोलर पैनल बनाता है सबसे ज्यादा बिजली? समझें पूरा गणित
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
JPSC-JSSC धांधली केस में CID की कार्रवाई तेज, 7 आरोपियों की तलाश में छापेमारी
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
गमले में अदरक उगाना सीखें, बाजार से नहीं लाना पड़ेगा
Embed widget