एक्सप्लोरर

झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुरू, पहले दिन तीन उम्मीदवारों ने भरा पर्चा

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई. जबकि प्रमुख पार्टियों ने अब तक प्रत्याशियों के नाम की घोषणा भी नहीं की है.

Jharkhand Election 2024: झारखंड में 43 सीटों के लिए नामांकन की प्रक्रिया शुक्रवार (18 अक्टूबर) को शुरू हो गई. आज केवल तीन प्रत्याशियों ने नामांकन भरा. पहले चरण के तहत 13 नवंबर को मतदान कराया जाना है. नामांकन की प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी. सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन भरा जा सकेगा. 

अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी नेहा अरोड़ा ने बताया कि जमशेदपुर पश्चिम, रांची और कांके से एक-एक नामांकन दाखिल किया गया है. अधिकारी ने कहा कि  नामांकन दाखिल करने के दौरान रिटर्निंग ऑफिसर के कमरे में केवल पांच लोगों को जाने की इजाजत है. सामान्य वर्ग के लिए सिक्योरिटी डिपॉजिट 10 हजार रुपये और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 5 हजार रुपये है. प्रत्येक प्रत्याशी चुनाव में अधिकतम 40 लाख रुपये ही खर्च कर सकते हैं.

जानें - पांच साल में बढ़ गए कितने मतदाता?
झारखंड में कुल मतदाताओं की संख्या 2.60 करोड़ है जिनमें 11.84 लाख फर्स्ट टाइम वोटर हैं. पिछले चुनाव (2019) में मतदाताओं की संख्या 2.23 करोड़ थी. पहले चरण के चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच 28 अक्टूबर को होगी और नामांकन वापस लेने की तारीख 30 अक्टूबर है.

पहले चरण में इस सीटों पर वोटिंग
पहले चरण में कोडरमा, बरकाठा, बढ़ी, बड़कागांव, हजारीबाग, बहड़ागोरा, जमशेदपुर ईस्ट, जमशेदपुर वेस्ट, इचागढ़, रांची, हटिया, पनकी, डालटनगंज, बिश्रामपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, बवंथापुर, घाटशिला, पोटका, सरायकेला, चायबासा, मझगांव, जगनाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसांवा, तमार, टोरपा, खुंटी, मंडर, सिसाई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, सिमरिया, चतरा, जुगसलाई, कांके, लातेहार और छतरपुर में मतदान कराया जाएगा.

एनडीए में सीट साझेदारी फाइनल
उधर, झारखंड में एनडीए गठबंधन में सीटों का समझौता हो गया है. इसके तहत बीजेपी 68 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि उसने 13 सीटें सहयोगी पार्टियों के लिए छोड़ दी है. आजसू को 10 सीटें दी गई हैं जबकि जेडीयू को दो और एलजेपी-रामविलास को एक सीट दी गई है. इसमें सबसे हैरान करने वाला नाम लोजपा का है क्योंकि चिराग पासवान यह दावा कर रहे थे कि अगर सीटों पर बात नहीं बनी तो उनकी पार्टी अकेले लड़ने में भी सक्षम है. फिर भी उनकी पार्टी को केवल एक सीट ही दिया गया है.

य़े भी पढ़ें- झारखंड चुनाव से पहले NDA को झटका, AJSU के बड़े नेता ने छोड़ी पार्टी, JMM में हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
प्रधानमंत्री के फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले बयान पर RJD का रिएक्शन, 'यदि आपकी सरकार…'
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
'ये तो वैसी ही बात है कि बच्चों का...', फास्ट ट्रैक कोर्ट वाले पीएम मोदी के ऐलान पर प्रियंका गांधी का वार
Jana Nayagan Review: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
जना नायकन रिव्यू: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय और भारत की डेमोक्रेसी को सेलिब्रेट करती फिल्म
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
पीएम मोदी के फास्ट ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर मल्लिकार्जुन खरगे का बड़ा बयान, बोले- 'आपने ही सबसे ज्यादा...'
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
Cardiac Arrest Survival Case: 40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
40 घंटे तक बंद रही दिल की धड़कन, फिर भी जिंदा बचा इंसान? मेडिकल साइंस भी हैरान
Embed widget