एक्सप्लोरर

जज उत्तम आनंद मर्डर केस: तारीख 28 जुलाई 2021, जानें क्या हुआ था उस दिन

Dhanbad News: जज उत्तम आनंद (Uttam Anand) की हत्या के मामले में लखन वर्मा और राहुल वर्मा को साजिशन हत्या और साक्ष्य छिपाने का दोषी पाया गया है. 28 जुलाई 2021 को जज की हत्या हुई थी.

Jharkhand Dhanbad Judge Uttam Anand Murder Case: जज उत्तम आनंद (Judge Uttam Anand) हत्या मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है. दोनों आरोपियों लखन वर्मा (Lakhan Verma) और राहुल वर्मा (Rahul Verma) को साजिशन हत्या और साक्ष्य छिपाने का दोषी पाया गया है. दोनों को धारा 302 और 201 के तहत दोषी ठहराया गया है. अगली तारीख 6 अगस्त पर सीबीआई की विशेष अदालत दोनों दोषियों को सजा सुनाएगी. सीबीआई की अपराध शाखा के विशेष लोक अभियोजक अमित जिंदल (Amit Jindal) ने बताया कि सीबीआई कोर्ट (CBI Court) ने स्पीडी ट्रायल चलाकर एक वर्ष के अंदर ऐतिहासिक फैसला दिया है. उन्होंने बताया कि ऑटो चालक लखन वर्मा और उसके सहयोगी राहुल वर्मा ने साजिश के तहत जज उत्तम आनंद की हत्या की और साक्ष्य छिपाने का प्रयास किया. इसी मामले में 58 गवाहों की गवाही के बाद दोनों को धारा 302 और धारा 201 के तहत दोषी पाया गया. अगली तारीख 6 अगस्त पर दोनों को सजा सुनाई जाएगी.  

आज ही के दिन 28 जुलाई 2021 को हुई थी हत्या
आज ही के दिन 28 जुलाई 2021 को धनबाद में उस वक्त सनसनी फैल गई थी जब जिला सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की हत्या मॉर्निंग वॉक के दौरान ऑटो से टक्कर मारकर कर दी गई थी. जज उत्तम आनंद को सुबह 5 बजकर 8 मिनट पर मॉर्निंग वॉक के दौरान ऑटो से टक्कर मारी गई थी. इस मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने ऑटो चालक लखन वर्मा और उसके सहयोगी राहुल वर्मा को गिरफ्तार किया था. 

एसआईटी जांच के बाद सीबीआई ने संभाला जांच का जिम्मा 
राज्य सरकार ने एसआईटी टीम गठित कर हत्या मामले में उद्भेदन के लिए आदेश दिए थे. लेकिन, तब तक झारखंड हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए सीबीआई जांच के आदेश दिए थे. जिसके बाद 4 अगस्त 2021 को ये केस सीबीआई को ट्रासंफर कर दिया गया. सीबीआई की विशेष टीम धनबाद पहुंची और मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ साक्ष्य जुटाए.  

रची गई हत्या की साजिश 
इस दौरान दोनों दोषियों लखन वर्मा और राहुल वर्मा का नार्को टेस्ट और लाई डिटेक्टर टेस्ट भी करवाया गया. सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने इस मामले में स्पीडी ट्रायल चलाकर कुल 169 गवाहों से पूछताछ की, जिसमें 58 गवाहों का बयान दर्ज किया गया. सीबीआई का दावा है कि जज उत्तम आनंद को जानबूझकर टक्कर मारी गई थी जिससे उनकी मौत हुई. सीबीआई का दावा है कि जज उत्तम आनंद कि हत्या की साजिश रची गई थी और इसीलिए ऑटो और मोबाइल कि चोरी कर घटना को अंजाम दिया गया था. 20 अक्टूबर 2021 को सीबीआई ने दोनों खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए चार्टशीट दाखिल की थी. सीबीआई ने दोनों खिलाफ ऑटो और मोबाइल चोरी की भी अलग से एफआईआर दर्ज की थी.

ये भी पढ़ें: 

Dhanbad: जज उत्तम आनंद मर्डर केस में लखन और राहुल वर्मा दोषी करार, 6 अगस्त को सुनाई जाएगी सजा 

Jharkhand: अगस्त में ये 3 तारीखें झारखंड के CM हेमंत सोरेन लिए काफी अहम, सियासत में हो सकती है हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो की हालत चिंताजनक, क्या कह रहे डॉक्टर?
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची: CM आवास का घेराव करेंगे छात्र, मुख्यमंत्री के इस्तीफे की है मांग
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?
रांची प्रोटेस्ट: 'मैं अपनी आखिरी सांस तक...', 15 अगस्त पर ऐसा क्यों बोले देवेंद्र महतो?

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
अम्बेडकरनगर में IPS आशुतोष मिश्रा की मां की हत्या, घर में हुई लूटपाट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget