एक्सप्लोरर

Judge Death: धनबाद के जज उत्तम आनंद की मौत हादसा या मर्डर, CBI के हाथ अब तक नहीं लगे ठोस सुराग

Jharkhand News: धनबाद (Dhanbad) के जज उत्तम आनंद (Uttam Anand) की मौत (Death) के मामले में सीबीआई ने झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह के बेटे सिद्धार्थ गौतम समेत 3 लोगों से पूछताछ की है.

Dhanbad Judge Uttam Anand Death Case: धनबाद (Dhanbad) के जज उत्तम आनंद (Uttam Anand) की मौत (Death) के मामले में सीबीआई (CBI) की नजरें अब कुंती जिला एवं सत्र न्यायाधीश निवास की तरफ घूम गई हैं. सीबीआई ने झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह के बेटे सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह समेत 3 लोगों से पूछताछ की है. जिला एवं सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत को लगभग 4 महीने हो गए है लेकिन, सीबीआई के हाथ अब तक कोई ठोस सुराग नहीं लगे हैं. जज उत्तम आनंद की मौत कोई हादसा नहीं, बल्कि साजिश भी हो सकती है. इस पूरे मामले को पहले सड़क हादसा माना जा रहा था, लेकिन जब घटना के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो हत्या का एंगल सामने आ गया. माना जा रहा है कि मौत के पीछे कोई गहरी साजिश है. 

आखिर कैसे हुई जज की मौत
28 जुलाई 2021, दिन- बुधवार, समय- सुबह 5 बजे. जज उत्तम आनंद मॉर्निंग वॉक कर अपने घर की ओर लौट रहे थे. सड़क पूरी तरह से सूनसान थी. जज साहब सड़क के किनारे एकदम बाईं ओर टहल रहे थे. उसी समय वहां पीछे से एक ऑटो रिक्शा आया. ऑटो रिक्शा सड़क के बीचों बीच सीधे चल रहा था, लेकिन फिर अचानक ऑटो रिक्शा जज उत्तम आनंद की तरफ मुड़ गया और उन्हें टक्कर मार दी. ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई.

कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने जज उत्तम आनंद को सड़क किनारे पड़े देखा. लोगों ने उन्हें शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भर्ती कराया. यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. इस बीच जज जब  काफी देर तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने मामले की सूचना सदर थाना पुलिस को दी. पुलिस ने उनकी तलाश शुरू की. अस्पताल में एक लावारिस शव की सूचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची. जज के बॉडीगार्ड ने उनके शव की पहचान की.

परिवार ने लगाया हत्या का आरोप
जज उत्तम आनंद की मौत के बाद परिवार ने आरोप लगाया कि ये कोई सड़क हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है. वहीं, सीसीटीवी फुटेज ने भी जज की मौत पर कई सवाल खड़े कर दिए. शुरुआती जांच में पता चला है कि ये ऑटो रिक्शा भी चोरी का था. 

झारखंड हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: लिया संज्ञान 
अगले दिन झारखंड हाईकोर्ट ने जज उत्तम आनंद की मौत पर दुख जताया. उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था को विफल बताया. साथ ही जज की मौत की जांच के लिए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के नेतृत्व में विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन का आदेश दिया और कहा कि जांच की निगरानी हाईकोर्ट करेगा. हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) संजय लाटकर के नेतृत्व में विशेष जांच गठित करने और मामले की तेजी से जांच कराने का राज्य सरकार को आदेश दिया. इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने भी मामले पर स्वत: संज्ञान लिया और घटना की जांच पर झारखंड के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक से एक हफ्ते के भीतर स्थिति रिपोर्ट मांगी. प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण और न्यायमूर्ति सूर्यकांत की पीठ ने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट इस घटना की जांच की निगरानी करता रहेगा.

हाई प्रोफाइल मामलों से है कनेक्शन?
जज उत्तम आनंद अपनी अदालत में हाई प्रोफाइल हत्या के मामलों में सुनवाई कर रहे थे. ऐसे 15 से अधिक आपराधिक मामले थे. इसलिए इस पूरे मामले को इन हाई प्रोफाइल केस से भी जोड़कर देखा जा रहा है. बताया जा रहा है कि घटना से कुछ दिन पहले ही जज उत्तम आनंद ने धनबाद के चर्चित नीरज सिंह हत्याकांड मामले में दो गैंगस्टर्स की जमानत अर्जी खारिज कर दी थी. धनबाद नगर निगम के डिप्टी मेयर नीरज सिंह की एके-47 रायफल से हत्या कर दी गई थी.

ये भी पढ़ें:

Jharkhand: पुलिस कार्रवाई से बौखलाए नक्सली, 23 से 25 नवंबर तक किया बंद का एलान, पुलिस अलर्ट 

Crime News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, महिला और बच्चियों को बंधक बनाकर किया ये काम, गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
'वंदे मातरम्' विवाद पर BJYM ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, लगाए नारे
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
रांची: सरकार और छात्रों के बीच चौथे दौर की बातचीत, 'मांगें मानें, वरना...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
JPSC प्रोटेस्ट: बातचीत से पहले देवेंद्र महतो का अल्टीमेटम, कहा- 'अगर उम्मीदों...'
Ranchi Protest: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: सरकार ने छात्रों को बातचीत के लिए बुलाया, सोमवार को होगी बैठक

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
छात्र आंदोलन: राहुल की सोरेन को चिट्ठी, कहा- 'व्यक्तिगत तौर पर...'
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
प्रोफेसर, टीचर, NGO...बीजेपी सांसद ने बताया कौन हैं दिमागी नक्सली?
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget