एक्सप्लोरर

Jharkhand: पुलिस कार्रवाई से बौखलाए नक्सली, 23 से 25 नवंबर तक किया बंद का एलान, पुलिस अलर्ट 

Jharkhand Naxalite: नक्सली कमांडर प्रशांत बोस (Prashant Bose) उर्फ किशन दा और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी के विरोध में नक्सलियों ने एक बार फिर बंद का एलान किया है.

Jharkhand Naxalite Bandh Call: नक्सली (Naxalite) संगठन भाकपा माओवादी ने 23 से 25 नवंबर तक 4 राज्यों झारखंड (Jharkhand), बिहार (Bihar), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) और छत्तीसगढ़ में बंद बुलाया है. 4 दिनों के अंतराल में नक्सलियों की ओर से दूसरी बार बंद बुलाया गया है. इसके पहले 20 नवंबर को बुलाए गए बंद के दौरान झारखंड में नक्सलियों ने लातेहार और चक्रधरपुर में रेल की पटरियां उड़ा दी थीं. अब दूसरी बार 4 राज्यों में बुलाए गए बंद को लेकर पुलिस और सुरक्षाबलों को एक बार फिर अलर्ट कर दिया गया है. 

बौखलाहट में हैं नक्सली संगठन 
खबर है कि खुफिया एजेंसियों ने झारखंड-बिहार की पुलिस को नक्सलियों की तरफ से किसी बड़ी घटना की साजिश की आशंका पर अलग-अलग रिपोर्टें दी हैं. भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता प्रशांत बोस (Prashant Bose) और उनकी पत्नी शीला मरांडी की गिरफ्तारी और गढ़चिरौली में नक्सलियों के खिलाफ पिछले दिनों हुई बड़ी कार्रवाई के बाद से नक्सली संगठन में जबर्दस्त बौखलाहट है.

पुलिस के दल पर किया था हमला 
रविवार को झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 50 किलोमीटर दूर अड़की प्रखंड के कोचांग पुलिस पिकेट पर नक्सलियों के एक दस्ते ने हमले की कोशिश की थी. उन्होंने पिकेट को लक्ष्य बनाकर कई राउंड फायरिंग की, जिसका पुलिस ने भी जोरदार जवाब दिया. दोनों ओर से लगभग 100 राउंड फायरिंग हुई. सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया. पुलिस को भारी पड़ते देख नक्सली भाग खड़े हुए.

अलर्ट है पुलिस
23 से 25 नवंबर तक नक्सलियों की तरफ से बुलाए गए बंद को लेकर झारखंड-बिहार की पुलिस ने सभी हाईवे पर लांग रेंज पेट्रोलिंग शुरू की है. संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बलों की भी तैनाती की गई है. छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है. एक तरफ पुलिस और अर्धसैनिक बल नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहे हैं, तो दूसरी तरफ नक्सली अपने संगठन की मजबूत मौजूदगी का अहसास कराने की रणनीति में जुटे हैं. भाकपा माओवादी के प्रवक्ता संकेत द्वारा जारी विज्ञप्ति में पुलिस-प्रशासन की एजेंसियों की कार्रवाई पर विरोध जाहिर किया गया है. नक्सलियों की विज्ञप्ति में किसान आंदोलन के दौरान 600 से भी ज्यादा लोगों की मौत की भी भर्त्सना की गई है. 

ये भी पढ़ें:

Crime News: नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, महिला और बच्चियों को बंधक बनाकर किया ये काम, गिरफ्तार

Mulayam Singh Yadav Birthday: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने मुलायम सिंह यादव को दी जन्मदिन की बधाई, जानें- क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget