एक्सप्लोरर

Jharkhand News: चतरा में 5 दिन से लापता बच्चे का शव पड़ोसी के सेप्टिक टैंक से बरामद, रिश्तेदार पर हत्या का आरोप

Chatra News: चतरा जिले के इटखोरी में पिछले पांच दिनों से लापता बच्चे का शव पड़ोसी के सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया. परिजनों ने अपने रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप लगाया है.

Jharkhand News: झारखंड के चतरा जिले के इटखोरी में पिछले पांच दिनों से लापता छह साल के एक बच्चे का शव बुधवार को पड़ोसी के घर के सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया. बच्चे के माता-पिता का आरोप है कि गांव के ही रिश्तेदारों ने उसकी हत्या की है. पुलिस ने संदेह के आधार पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है. उससे पूछताछ की जा रही है. मृत बच्चे का नाम अमन कुमार है. वह इटखोरी की नवादा पंचायत के कोइंडा गांव निवासी रामवृक्ष साव का पुत्र था.

नर्सरी में पढ़ता था मृतक बच्चा
मृतक बच्चे की पिता रामवृक्ष साव ने पुलिस को बताया है कि उसका पुत्र पास के गांव के स्कूल में नर्सरी का छात्र था. 21 अक्टूबर को वह स्कूल से लौटने के बाद बैग घर में रखकर आस-पास कहीं निकला. इसके बाद से लौटकर नहीं आया. इसके बाद से ही उसकी तलाश की जा रही थी, लेकिन कोई अता-पता नहीं चल रहा था.

सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया शव
परिवार वालों की शिकायत पर पुलिस बुधवार को गांव पहुंची तो उसके घर के पास एक सेप्टिक टैंक से दुर्गंध आने पर ढक्कन खोलकर जांच की गई. पहले बच्चे का जूता वहां दिखा. इसके बाद उसका शव टैंक से बरामद किया गया. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया. पुलिस ने बच्चे के एक रिश्तेदार भोला साव को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है. थाना प्रभारी विनोद कुमार ने कहा कि प्रथम दृष्ट्या हत्या का मामला लग रहा है.

जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा. बच्चे का शव मिलते ही पिता रामवृक्ष साव, मां पूनम साव और बहन अंजली कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है. पूनम साव का कहना है कि उसके बेटे की हत्या की गई है. इस ह्रदय विदारक घटना से गांव के लोग भी सहमे हुए है.  

यह भी पढ़ें: Jharkhand: बीजेपी MLA शशिभूषण मेहता के बिगड़े बोल, कहा- ' मंदिर के पास दिखे टोपी और दाढ़ी वाले तो..'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
झारखंड: चिराग पासवान का छात्र आंदोलन पर बड़ा बयान, 'ये बच्चे…'
Jharkhand Vidhan Sabha March Live: रांची में विधानसभा के गेट तक पहुंचे छात्र, 8 बैरिकेडिंग को किया पार
Live: रांची में विधानसभा के गेट तक पहुंचे छात्र, 8 बैरिकेडिंग को किया पार
रांची: छात्रों के मार्च को 'स्पाइडर मैन' का साथ, 'पुष्पा' बोले- झुकेंगे नहीं
रांची: छात्रों के मार्च को 'स्पाइडर मैन' का साथ, 'पुष्पा' बोले- झुकेंगे नहीं
रांची में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.ख्यांगते गिरफ्तार
रांची में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच JPSC के पूर्व चेयरमैन एल.ख्यांगते गिरफ्तार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget