एक्सप्लोरर

Jharkhand: बीजेपी MLA शशिभूषण मेहता के बिगड़े बोल, कहा- ' मंदिर के पास दिखे टोपी और दाढ़ी वाले तो..'

Jharkhand Politics: झारखंड बीजेपी के विधायक शशिभूषण मेहता ने अपने विधानसभा क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान विवादित बयान दिया जिसका कांग्रेस और जेएमएम जमकर विरोध कर रही है.

Jharkhand News: झारखंड (Jharkhand) के पांकी विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी (BJP) विधायक शशिभूषण मेहता (Shashi Bhushan Mehtra) द्वारा एक समुदाय विशेष को लक्ष्य कर दिए गए विवादित बयान पर सियासी हंगामा खड़ा हो गया है. उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि "अगर टोपी और दाढ़ी वाले, गाय और गोश्त खाने वाले लोग मंदिरों के आस-पास भी दिख गए तो उसका अंजाम बुरा होगा. उसको दौड़ा-दौड़ा कर मारेंगे. वे धार्मिक स्थल पर दिखाई पड़ गए तो रिज़ल्ट कुछ भी हो हम उसकी परवाह नहीं करते हैं."

शशिभूषण मेहता ने दुर्गापूजा के मौके पर पांकी विधानसभा क्षेत्र में एक विवाह मंडप के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए समुदाय विशेष को लेकर जमकर आग उगली. उन्होंने कहा कि हिंदुओं के धार्मिक कार्यक्रमों में ऐसे लोग शामिल होकर व्यवधान डालने की कोशिश करते हैं. वे हिंदुओं की भावनाओं को आहत करते हैं. इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

मेहता ने लगाया यह आरोप
मेहता ने कहा कि हमने विधानसभा में भी इस मुद्दे पर बात उठाई है और सड़क पर भी उठाएंगे. उन्होंने आरोप लगाया कि मुसलमानों ने 3 अक्टूबर को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की ओर से निकाले गए जागरण रथ को डिस्टर्ब करने की कोशिश की थी.

एसपी ने लिया विधायक के बयान पर संज्ञान
 कांग्रेस और जेएमएम ने शशिभूषण मेहता के इस बयान पर जबर्दस्त विरोध दर्ज कराया है. कांग्रेस की झारखंड प्रदेश इकाई ने कहा है कि यह सांप्रदायिक सौहार्द्र को भंग करने वाला बयान है. इस बयान पर राज्य के अल्पसंख्यक आयोग ने संज्ञान लिया है. आयोग की ओर से जल्द की कार्रवाई किए जाने की उम्मीद है. पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित बयान का वीडियो उनके संज्ञान में आया है. इस पर हम जांच कर रहे हैं, लेकिन इस वीडियो के संबंध में हमारे पास अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं आई है.

ये भी पढ़ें-  Jharkhand Politics: झारखंड की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म, अब बन्ना गुप्ता ने दी सफाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'
निशिकांत दुबे का निशाना, 'अभिजीत दीपके जैसे लोगों से राहुल गांधी मुकाबला...'

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
‘मौलिक अधिकार का हनन’, जंतर-मंतर को प्रदर्शन स्थल की सूची से हटाने के फैसले को SC-HC में चुनौती
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
बीजेपी में शामिल हुए राकेश प्रताप तो नाराज दीपक सिंह बोले- 'इस जन्म में तो...'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
आशुतोष रांका और सौरव दास की गिरफ्तारी पर ओवैसी बोले- 'इन लड़कों को...'
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
Embed widget