एक्सप्लोरर

Jharkhand Coronavirus Update: 'तीसरी लहर' में झारखंड में कोरोना से हुई पहली मौत, राज्य में नहीं है एक भी जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन

झारखंड में कोरोना तीसरी लहर की घोषणा के बाद पहली मौत हुई है. इस समय कोविड-19 के कुल 929 मरीजों का इलाज चल रहा है. वहीं संक्रमण से अभी तक कुल 5143 मरीजों की मौत हुई है.

Coronavirus Update: झारखंड में 22 दिसंबर से औपचारिक रूप से कोविड की तीसरी लहर की घोषणा होने के बाद राज्य में संक्रमण से मौत का पहला मामला सामने आया है. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 482 नये मामले आए हैं जिनमें से 246 प्रांतीय राजधानी रांची से हैं.

60 वर्षिय महिला का हुआ है निधन
राज्य में कोविड नियंत्रण के लिए बने कार्यबल के नोडल अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कर्ण ने बताया कि आज तड़के रांची के राज अस्पताल में 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई, वह कोरोना वायरस से संक्रमित थी. उन्होंने बताया कि अन्य बीमारियों से पीड़ित महिला को 27 दिसंबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालांकि बाद में उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई. उनकी आज तड़के मौत हो गई.

राज्य में नहीं है एक भी जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन
गौरतलब है कि इससे पहले 14 दिसंबर को राज्य में कोविड से एक व्यक्ति की मौत हुई थी. कोरोना वायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन के संबंध में सवाल करने पर रांची के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विनोद कुमार ने 'पीटीआई भाषा' को बताया कि राज्य में फिलहाल जीनोम सिक्वेंसिंग की एक भी मशीन नहीं है, इसलिए नमूनों को जांच के लिए ओडिशा भेजा जाता है.

929 मरीजों का चल रहा है इलाज
उन्होंने बताया कि ओडिशा से रिपोर्ट आने में 15 दिन से एक महीने का वक्त लगता है, इसलिए राज्य में अभी तक किसी के ओमीक्रोन से संक्रमित होने की पुष्टि नहीं हुई है. झारखंड में इस समय कोविड-19 के कुल 929 मरीजों का इलाज चल रहा है. वहीं संक्रमण से अभी तक कुल 5143 मरीजों की मौत हुई है.

यह भी पढ़ें-

Jharkhand Coronavirus Update: झारखंड में बढ़ी कोविड मरीजों की संख्या, इस जिले में तेजी से फैल रहा है संक्रमण

Jharkhand News: मालदा में ठेकेदार ने बेड़ियों में जकड़ कर झारखंड के मजदूरों को बनाया बंधक, जानें- कैसे हुए मुक्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget