एक्सप्लोरर

Jharkhand Politics: कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय का बड़ा ऐलान, कहा- 'संतोषजनक काम न होने पर बदले जा सकते हैं मंत्री'

Jharkhand: चुनावी वादा पूरा करने के मामले में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सरकार में कांग्रेस के 4 मंत्री हैं. इनके पास 7-8 विभाग हैं. हमने घोषणा पत्र से कहीं ज्यादा काम किया है.

Jharkhand News: झारखंड कांग्रेस (Congress) के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय (Avinash Pandey) ने संगठन के कामकाज, सरकार से समन्वय और मंत्रियों के परफॉरमेंस को लेकर मीडिया से बताचीत की. अविनाश पांडेय ने साफ कहा कि संगठन में व्यक्तिगत एजेंडा नहीं चलेगा. यह भी कहा कि मंत्रियों को जनता के बीच पहुंचना होगा और संगठन के काम में लगना होगा. कुछ मंत्रियों का प्रदर्शन संतोषजनक नहीं है. इसके सात ही अविनाश पांडेय ने यह भी कहा कि प्रदेश में हेमंत सोरेन ही उनके गठबंधन के नेता होंगे. दरअसल, कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि यह सही है कि राज्य में पार्टी के सभी मंत्रियों का काम संतोषजनक नहीं है, लेकिन उनको कहा गया है कि आने वाले समय में अच्छा काम करें.

आगे अविनाश पांडेय ने कहा कि मंत्रियों को कुछ टास्क भी दिये गये हैं. अगर कुछ कमी रही तो जिम्मेदारी भी बदली जा सकती है. मंत्रियों को जनता के बीच जाना होगा, संगठन के काम में लगना होगा. वहीं बोर्ड-निगम के बंटवारे के पेच को लेकर अविनाश पांडेय ने कहा कि बोर्ड-निगम में कार्यकर्ताओं को रखने के मामले पर सीएम से बात हो गयी है. कांग्रेस ने अपनी अनुशंसा भेज दी है. जल्द ही कार्यकर्ताओं को उचित स्थान मिल जायेगा. इसको तय करने में बहुत फैक्टर थे. सबका ख्याल रखा गया है. प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय  ने आगे कहा कि लोकसभा व विधानसभा चुनाव में महागठबंधन ही बनेगा. उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव में झामुमो ही बड़ा भाई है. हेमंत सोरेन नेतृत्व कर रहे हैं वहीं आने वाले दिनों में भी वे स्वाभाविक नेता हैं.

'कांग्रेस का झामुमो के साथ गठबंधन रहेगा'
लोकसभा व विधानसभा चुनाव में झारखंड से पार्टी को काफी उम्मीदें हैं. यहां पर कांग्रेस का झामुमो के साथ गठबंधन है. दोनों सेक्यूलर विचारधारा वाले दल हैं. इससे झारखंड में बड़ा परिवर्तन हुआ है. हम राष्ट्रीय व राज्यस्तर पर गठबंधन में जायेंगे. झारखंड में लोकसभा की 14 सीटों पर काम शुरू हो गया है. चुनावी वादा पूरा करने के मामले में प्रदेश प्रभारी ने कहा कि सरकार में कांग्रेस के चार मंत्री हैं. इनके पास सात-आठ विभाग हैं. हमने घोषणा पत्र से कही ज्यादा काम किया है. सरकार ने पुरानी पेंशन योजना लागू की है. कृषि, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, पीडीएस सिस्टम में बेहतर काम हुआ है, सरकार ने आदिवासियों के सरना कोड, ओबीसी आरक्षण व स्थानीय नीति के मामले को विधानसभा से पारित करा कर केंद्र के पास भेजा है.

मशाल शांति मार्च निकाला
प्रदेश में वर्तमान पार्टी नेतृत्व पर कहा कि राजेश ठाकुर अच्छे से पार्टी का दायित्व निभा रहे हैं, इसी टीम ने संगठन को मजबूत किया है. वहीं प्रदेश कांग्रेस की ओर से लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च निकाला गया. यह मशाल शांति मार्च जय भारत सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत निकाला गया.  इस मशाल जुलूस में प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर सहित कांग्रेस के तमाम मंत्री, विधायक और अन्य अधिकारी शामिल हुए. जुलूस के दौरान प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि ये लड़ाई मित्रकाल के विरुद्ध लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई है. आज बीजेपी ने झूठ-प्रपंच की सारी हदें पार कर ली है. ये सत्य की लड़ाई है, कांग्रेस पार्टी ना पहले तानाशाहों के आगे कभी झुकी है और न कभी झुकेगी.

ये भी पढ़ें: -Jharkhand: साहिबगंज में विसर्जन जूलूस के दौरान पथराव! दुकानों और वाहनों में आगजनी, कई लोग घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget