एक्सप्लोरर

कांग्रेस MLA इरफान अंसारी के फिर बिगड़े बोल, 'BJP की लड़कियां आज रात कपड़ा फाड़ेंगीं और...'

Irfan Ansari News: जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी और मौजूदा विधायक इरफान अंसारी ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है. उन्होंने फेसबुक लाइव आकर कई दावे किए हैं.

झारखंड के जामताड़ा से कांग्रेस प्रत्याशी और मंत्री इरफान अंसारी ने फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने फेसबुक लाइव आकर कहा कि बीजेपी की कुछ लड़कियां रात में कपड़ें फाड़ेंगी, हंगामा करेंगी और हमारे कार्यकर्ताओं को बदनाम करेगी. उन्होंने दावा किया कि कार्यकर्ताओं पर फर्जी केस होगा. 

इरफान अंसारी ने कहा कि उन्होंने विभाग को इसके बार में सूचित कर दिया है. कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा, "कुछ प्रत्याशी आप लोगों के बीच लड़कियां भेज रही हैं ताकि आप लोग उन लड़कियों के साथ मिस बिहेव करें. वैसे लड़कियां ही आप लोगों के साथ मिस बिहेव करेंगी और झूठा मुकदमा करेंगी. इसलिये साथियों सतर्क रहिये. एक बीजेपी के कार्यकर्ता ने ही मुझे इसकी जानकारी दी है."

कांग्रेस नेता ने कहा, "मैंने प्रशासन को सूचना दिया है कि इस पर नजर रखें. पुलिस से कहना चाहता हूं कि हमारी सरकार फिर से बनने जा रही है इसलिए फर्जी केस रजिस्टर मत करिएगा. पुलिस यह पता करे कि कौन लड़कियां इस तरह की साजिश को अंजाम देने की कोशिश कर रही हैं."

जामताड़ा से मौजूदा विधायक ने आगे कहा कि पिछले पांच साल में जामताड़ा में हमने काफी काम किया है. जनता का आशीर्वाद हमे मिलेगा. 

बता दें इरफान अंसारी के खिलाफ बीजेपी से सीता सोरेन चुनाव लड़ रही है जो हेमंत सोरेन की भाभी हैं. इसी साल वह जेएमएम छोड़कर BJP में शामिल हुई हैं. इरफान अंसारी ने कुछ दिन पहले ही सीता सोरेन पर अमर्यादित टिप्पणी की थी जिसको लेकर बवाल हुआ था.

बता दें कि झारखंड में बुधवार (20 नवंबर) को दूसरे चरण की वोटिंग होनी है. जामताड़ा सीट पर भी मतदान होने हैं. दूसरे चरण में कुल 38 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे. सभी मतदान केंद्रों पर 20 नवंबर की सुबह मॉक पोल कराया जाएगा और इसके बाद 7 बजे से मतदान शुरू हो जाएगा.

इस चरण में 31 अतिसंवेदनशील मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां सुबह सात से शाम चार बजे तक ही मतदान होगा. इन्हें छोड़ अन्य 13 हजार 187 केंद्रों पर शाम पांच बजे तक वोट डाले जा सकेंगे. 2414 मतदान केंद्र शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के बूथों की संख्या 11 हजार 804 है.

48 बूथों को यूनिक बूथ के रूप में विकसित किया गया है. 239 बूथ ऐसे हैं, जिनका संचालन पूरी तरह महिला कर्मियों के हाथ में होगा. 22 मतदान केंद्रों की व्यवस्था दिव्यांग कर्मी संभालेंगे, जबकि 26 मतदान केंद्रों की व्यवस्था युवाओं के हाथों में सौंपी गई है. 

झारखंड के देवघर में ट्रक की टक्कर से ट्रेन का डिब्बा पटरी से उतरा, कोई हताहत नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत
झारखंड के पावर प्लांट में बॉयलर ब्लास्ट, 3 इंजीनियरों की मौत

वीडियोज

खाकी वर्दी पर अटैक की LIVE पिक्चर !
कूड़े के ढेर में भीषण आग, चारों तरफ धुएं का घना गुबार
2027 की तैयारी या आरक्षण का दांव? क्यों गरमाई सियासत!
Gen-Z की आधी आबादी पर सबकी नजर! 2029 का बड़ा समीकरण
Gen-Z को लुभाने की सियासत? युवाओं के मुद्दों पर विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
कब तक बनकर तैयार होगा 'भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन? ISRO चीफ ने किया खुलासा
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सीतापुर में अनोखी कहानी! पति और प्रेमी के साथ एक ही घर में रह रही महिला, भरती है 2 मांग
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
सबसे कम गेंद में 10 विकेट, मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास; बनाया बड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म, 'पेद्दी'-'द राजा साब' का तोड़ा रिकॉर्ड
'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे ज्यादा एडवांस बुकिंग करने वाली फिल्म
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
PoK में प्रदर्शनकारियों ने कर दिया बड़ा ऐलान, बौखला उठेंगे शहबाज-मुनीर!
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
राहुल गांधी से फिटनेस की तुलना पर बोले किरेन रिजिजू - 'मैं यहां का...'
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
शुगर पेशेंट घर के लिए एक महीने में कितनी चाहिए चीनी? नोट कर लें हिसाब किताब
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
छतरपुर में चार हाथ-चार पैर वाले बच्चे का जन्म, डॉक्टर भी हैरान
Embed widget