एक्सप्लोरर

Jharkhand: नाइजर में झारखंड के मजदूरों का अपहरण, CM हेमंत सोरेन ने विदेश मंत्री से लगाई ये गुहार

Jharkhand News: झारखंड के गिरिडीह के 5 मजदूरों का नाइजर अपहरण हो गया है. सीएम हेमंत सोरेन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर से अपील की है कि अगवा किए गए झारखंड के मजदूरों की मदद की जाए.

Jharkhand Latest News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने रविवार (27 अप्रैल) को विदेश मंत्री एस जयशंकर (S Jaishankar) से अपील की है कि वे पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजर (Niger) में कथित तौर पर अगवा किए गए राज्य के मजदूरों की मदद करें.

मुख्यमंत्री सोरेन ने एक्स पर लिखा, "माननीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर जी से अनुरोध है कि कृपया हमारे झारखंड के प्रवासी भाईयों की मदद करें, जिन्हें मिली जानकारी के अनुसार नाइजर में अपहरण कर लिया गया है."

मजदूरों के परिजनों ने CM से की मदद की अपील
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक बताया गया है कि अपहृत सभी 5 मजदूर संजय महतो, फालजीत महतो, राजू महतो, चंद्रिका महतो और उत्तम महतो झारखंड के गिरिडीह जिले के निवासी हैं. इन मजदूरों के परिजनों ने भी मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप की अपील की थी. परिजनों का कहना है कि ये सभी नाइजर में एक पावर ट्रांसमिशन कंपनी के साथ काम करने गए थे, जहां उनका कथित तौर पर अपहरण हो गया.

नाइजर में सेना और आतंकवादियों के बीच झड़प से तनाव
बता दें कि हाल के दिनों में नाइजर में सेना और आतंकवादियों के बीच हिंसक झड़पें बढ़ी हैं. शुक्रवार को नाइजर के पश्चिमी हिस्से में एक हमले में 12 सैनिक मारे गए. यह इलाका माली और बुर्किना फासो की सीमा के नजदीक है और लंबे समय से उग्रवादी हिंसा का केंद्र रहा है.

पिछले महीने भी इस क्षेत्र में एक जिहादी समूह ने एक गांव पर हमला कर 44 नागरिकों की हत्या कर दी थी. हालात को देखते हुए वहां काम कर रहे विदेशी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई जा रही है.

अब देखना होगा कि भारत सरकार इस मामले में किस तरह की पहल करती है और झारखंड के इन मजदूरों को सुरक्षित वापस लाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं. मुख्यमंत्री सोरेन ने विदेश मंत्रालय से तत्काल कार्रवाई की अपेक्षा जताई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
JPSC Exam: झारखंड में जेपीएससी की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
झारखंड में JPSC की परीक्षा स्थगित, BJP सांसद निशिकांत दुबे बोले- सरकार झुकी
Giridih News: झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
झारखंड की महिला नक्सली अनिता किस्कू ने किया सरेंडर, सरकार की पुनर्वास योजना से हुईं प्रभावित
राहुल गांधी के धरने की वजह से परीक्षा देने देरी से पहुंचा निशिकांत दुबे का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...
राहुल के धरने की वजह से परीक्षा में देरी से पहुंचा निशिकांत का बेटा, सांसद बोले- मैं चाय, नाश्ता लेकर...

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget