एक्सप्लोरर

झारखंड के CM हेमंत सोरेन ने शहीद सुनील धान को दी श्रद्धांजलि, कहा- 'नक्सलियों के खिलाफ...' 

Hemant Soren: पश्चिमी सिंहभूम जिले में 11 अप्रैल को आईर्डडी विस्फोट की जद में आने से झारखंड जगुआर बटालियन के कांस्टेबल सुनील कुमार धान घायल हो गए थे. अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया.

Hemant Soren On Naxalites: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार ने रविवार (12 अप्रैल) को नक्सलियों के साथ हुए मुठभेड़ में शहीद जवान सुनील कुमार धान के पार्थिव शरीर को श्रद्धांजलि दी. सीएम ने इस दौरान मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दिया. साथ ही हर संभव सहयोग का भरोसा दिया. 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगे कहा, "प्रदेश में नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई अपने अंतिम चरण में है. बहुत जल्द प्रदेश से नक्सलियों का खत्मा हो जाएगा." 

इससे पहले सोरेन और राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने जवान सुनील धान के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की. रांची स्थित झारखंड जगुआर मुख्यालय में शहीद जवान के सम्मान में पुष्पांजलि समारोह का आयोजन किया गया.

IED विस्फोट की जद में आने शहीद हुए धान 

बता दें कि झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में शनिवार (11 अप्रैल) को एक आईर्डडी विस्फोट के कारण झारखंड जगुआर बटालियन के एक कांस्टेबल की मौत हो गई और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का एक जवान घायल हो गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि जराइकेला थाना क्षेत्र के राधापोरा इलाके में यह घटना हुई थी.

कोल्हान के पुलिस उप महानिरीक्षक मनोज रतन चौथे ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘इस घटना में कोबरा बटालियन का एक जवान और झारखंड जगुआर का एक जवान घायल हो गया. दोनों को बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया है.’’

जवान विष्णु सैनी की हालत गंभीर 

अधिकारी ने बताया कि कोबरा बटालियन के जवान की पहचान विष्णु सैनी और झारखंड जगुआर के जवान की पहचान सुनील कुमार धान के रूप में हुई. पुलिस के एक बयान के अनुसार, रांची के एक अस्पताल में इलाज के दौरान सुनील कुमार धान ने दम तोड़ दिया. वहीं, घायल विष्णु सैनी की हालत गंभीर बताई जा रही है.

कोल्हान के पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘नक्सलियों ने छोटानागरा और जराईकेला थाना क्षेत्रों की सीमा के बीच स्थित जंगली इलाके में शनिवार को एक अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर गोलीबारी की और आईईडी विस्फोट किया. सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की लेकिन माओवादी घने जंगलों का फायदा उठाकर फरार हो गए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
गिरिडीह: जर्जर सड़क पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, बनाई मानव शृंखला
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC-JSSC विवाद के बीच बाबूलाल मरांडी ने CM सोरेन को लिखा पत्र, की यह मांग
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
JPSC केस: सोरेन सरकार के फैसले के खिलाफ HC में याचिका, कल सुनवाई
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
अब घर बैठे मिलेगा यूरिया, इस तकनीक को अपनाएं किसान
Embed widget