एक्सप्लोरर

हेमंत सोरेन ने BJP में लगाई सेंध! पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी JMM में शामिल

Tala Marandi Joins JMM: झारखंड की बोरियो विधानसभा सीट से दो बार के विधायक रहे ताला मरांडी जेएमएम में शामिल हो गए. सीएम सोरेन ने उन्हें सदस्यता दिलाई.

झारखंड में बीजेपी को झटका लगा है. पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष  और दो बार विधायक रहे ताला मरांडी झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए. शुक्रवार (11 अप्रैल) को सीएम हेमंत सोरेन ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई. ताला मरांडी दो बार बोरियो से विधायक रहे हैं. शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के मौके पर सीएम हेमंत सोरेन अलग-अलग परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यक्रम में पहुंच थे. कार्यक्रम खत्म होने के बाद मंच पर ही उन्होंने ताला मरांडी को पार्टी की सदस्यता दिलाई. बीजेपी के लिए इसे बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है.

कल पार्टी से दिया था इस्तीफा

ताला मरांडी ने गुरुवार (10 अप्रैल) को अपना इस्तीफा झारखंड बीजेपी के चीफ बाबूलाल मरांडी को भेज दिया था. इसमें उन्होंने लिखा, "वर्तमान परिस्थितियों, व्यक्तिगत कारणों और वेचारिक मतभेदों के चलते मैंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से त्यागपत्र देने का फैसला किया है."

बीजेपी में मूलवासियों के लिए कोई सम्मान नहीं- JMM

जेएमएम जामताड़ा ने एक्स पर लिखा, "भारतीय जनता पार्टी में आदिवासियों और मूलवासियों के लिए कोई सम्मान नहीं है. उनके लिए आदिवासी-मूलवासी ऐसे तबके है जिनकी ज़रूरत और याद बीजेपी को सिर्फ़ चुनाव के दौरान आती हैं. आदरणीय श्री ताला मरांडी जी को जोहार!"

लोकसभा चुनाव में मिली थी हार

ताला मरांडी ने 2024 का लोकसभा चुनाव बीजेपी के टिकट पर लड़ा था. राजमहल लोकसभा सीट से उन्होंने किस्मत आजमाई लेकिन हार का सामना करना पड़ा. इस सीट से जेएमएम ने जीत हासिल की थी. जेएमएम के उम्मीदवार विजय कुमार हांसदाक विजेता बने. हांसदाक को कुल 613371 वोट मिले तो वहीं ताला मरांडी 435107 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे.

दूसरी बार छोड़ा बीजेपी का दामन

ताला मरांडी बीजेपी के टिकट पर विधायक बने थे. यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने बीजेपी का दामन छोड़ा है. 2019 में विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने बीजेपी छोड़कर आजसू का दामन थाम लिया था. आजसू के टिकट पर वो विधानसभा चुनाव लड़े लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. 

सनातन कुमार 10 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2016 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं और मौजूदा वक्त में एसोसिएट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. अपने एक दशक के अनुभव में उन्हें टीम लीड और डिजिटल मीडिया की बारीक समझ है. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय के रामलाल आनंद कॉलेज से 2015 में हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं. संपर्क करें: Email: sanatank@abpnetwork.com 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीना चीरकर नहीं दिखा सकता...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM हेमंत सोरेन
'सीना चीरकर नहीं दिखा सकता...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM हेमंत सोरेन
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget