एक्सप्लोरर

Jharkhand: CM सोरेन ने बैक टू बैक दो बैठक की, दोपहर 1 बजे ED करेगी पूछताछ, कल्पना सोरेन के नाम पर फंसा पेंच?

Hemant Soren News: 31 जनवरी को झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी की पूछताछ होगी. इससे पहले सीएम आवास पर विधायकों की बैठक हुई. बैठक में 43 विधायक मौजूद रहे.

Jharkhand News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर गिरफ्तार की तलवार लटक रही है. इस बीच मंगलवार को उन्होंने एक के बाद एक दो बैठक की. पहली बैठक में उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुईं. इसके बाद विधायक दल की बैठक बुलाई गई. इस बैठक में 43 विधायक मौजूद रहे. चार विधायक गैरमौजूद रहे. इसमें सीता सोरेन, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा और लोबिन हेंब्रम का नाम शामिल हैं. ये चारों विधायक जेएमएम के ही हैं. सूत्रों के मुताबिक, मीटिंग में प्लान बी पर चर्चा हुई. अगर सीएम को ईडी गिरफ्तार करती है तो इस स्थिति में सरकार का क्या होगा, इस पर बातचीत हुई. विधायक दल की बैठक दो घंटे चली. सीएम सोरेन से ईडी बुधवार दोपहर एक बजे सीएम दफ्तर में पूछताछ करेगी. 

बैठक के बाद विधायकों ने क्या कहा?

बैठक से निकलने के बाद विधायकों ने कहा कि हेमंत सोरेन को महागठबंधन के सभी विधायकों ने इस बात आश्वासन दिया कि उन्हें पूरे 5 साल के लिये मुख्यमंत्री चुना है तो, आख़िर तक वही रहेंगे. कल भी सभी विधायक सीएम आवास पर पंहुचेंगे.

इतने घंटों तक कहां गायब थे? CM हेमंत सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हम आपके...'

बन्ना गुप्ता ने दिया बड़ा बयान

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा, "हम सब सरकार के साथ हैं. हेमंत सोरेन ED की पूछताछ में रहेंगे, उन्होंने ख़ुद कहा है. सरकार नहीं गिरेगी. अरेस्ट जैसा कुछ हुआ तो देखेंगे. पूरी मज़बूती के साथ सरकार के साथ खड़े हैं. जब प्लान A होगा, तब न प्लान B होगा. अभी कल्पना सोरेन पर कोई बात नहीं हुई है. जब ज़रूरत पड़ेगी, जब जिसे बनाना होगा, सीएम बनायेंगे.”

कल्पना के नाम पर फंसा पेंच?

ये कयास लगाए जा रहे हैं कि हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन को सीएम बनाया जा सकता है. लेकिन इसपर सोरेन परिवार में ही सहमति नहीं है. सूत्रों की मानें तो सीता सोरेन और बसंत सोरेन, कल्पना सोरेन के नाम पर सहमत नहीं है. सीता सोरेन जेएमएम की विधायक हैं और वो हेमंत सोरेन के दिवंगत बड़े भाई दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं. वहीं बसंत सोरेन सीएम सोरेन के छोटे भाई हैं. बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने भी दावा किया कि सीता सोरेन और बसंत सोरेन सीएम पद के लिए कल्पना सोरेन के लिए राजी नहीं हैं. दूसरी तरफ कल्पना सोरेन को सीएम बनाए जाने में कानूनी अड़चनों का भी हवाला दिया जा रहा है. वो फिलहाल विधायक नहीं हैं लेकिन एक विधायक सीट छोड़ चुके हैं. इसके बाद से ही ये अटकलें लगाई जाने लगीं कि कल्पना सीएम बन सकती हैं. 

रांची में धारा 144 लागू

रांची में बुधवार सुबह 9 बजे से रात 10 बजे तक धारा 144 लागू रहेगी. जिला प्रशासन ने एहतियात के तौर पर ये फैसला लिया है. सीएम आवास, ईडी दफ्तर और राजभवन के आस पास धारा 144 लागू रहेगी. बता दें कि पिछली बार जब सीएम सोरेन से पूछताछ हुई थी तब बड़ी संख्या में जेएमएम समर्थक सीएम आवास के बाहर जुट गए थे. ऐसे में लॉ एंड ऑर्डर किसी तरह प्रभावित न हो, धारा 144 लागू करने का फैसला लिया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
JSSC जूनियर इंजीनियर पेपर लीक केस: आरोपी रंजीत मंडल मुंबई में धराया
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
कॉकरोच जनता पार्टी ने बढ़ाई सोरेन सरकार की टेंशन! किया बड़ा ऐलान
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश
देवेंद्र महतो का अस्पताल से खुला खत, सोरेन सरकार को दिया ये संदेश

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget