एक्सप्लोरर

इतने घंटों तक कहां गायब थे? CM हेमंत सोरेन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'हम आपके...'

Hemant Soren News: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन कई घंटो बाद झारखंड पहुंचे. वो कहां थे, ये सवाल हर तरफ घूम रहा था. अब इस सवाल का उन्होंने खुद जवाब दिया है.

Jharkhand News: कई घंटो तक 'ग़ायब' रहने के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. उनसे जब पूछा गया कि वो इतने घंटो तक कहां ग़ायब थे? इस पर उन्होंने कहा कि हम आपके दिल में थे, फिर क्या दिक़्क़त है. किसी को तकलीफ़ है? क्या सवाल है, इसका क्या मतलब है? बता दें कि सोमवार आधी रात के बाद से कुछ घंटे तक कुछ अता-पता नहीं होने के बाद झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को रांची में अपने आधिकारिक आवास पहुंचे. यहां उन्होंने विधायकों के साथ बैठक की.

इस बैठक में हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी शामिल हुईं. सूत्रों के मुताबिक, अगर सीएम को गिरफ्तार किया जाता है तो उनकी पत्नी राज्य की अगली सीएम बन सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक, विधायकों के साथ हुई बैठक में इस पर चर्चा भी हुई है. 

बता दें कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कई घंटों तक उनके पते ठिकाने को लेकर बने असमंजस के बीच रांची में अपने आधिकारिक आवास पहुंचे जहां उन्होंने राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों की बैठक की. मुख्यमंत्री कार्यालय के एक सूत्र ने मंगलवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि सीएम सोरेन आधी रात के बाद अपने आधिकारिक आवास पर पहुंच गए थे. सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में बड़ी संख्या में विधायक और मंत्री बैठक में हिस्सा लेने से पहले सोरेन का अभिवादन करते नजर आए. 

बैठक में मुख्यमंत्री की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद रहीं. झारखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के सभी विधायकों को राज्य की राजधानी नहीं छोड़ने और बैठक में भाग लेने के लिए कहा गया था. एक विधायक ने कहा कि यह बैठक मौजूदा राजनीतिक स्थिति और बुधवार को मुख्यमंत्री से प्रवर्तन निदेशालय की प्रस्तावित पूछताछ के बारे में रणनीतियों पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी. 

सीएम सोरेन ने प्रवर्तन निदेशालय को ईमेल भेजकर सूचित किया था कि वह बुधवार को दोपहर एक बजे अपने आवास पर अपना बयान दर्ज कराने के लिए तैयार हैं. प्रवर्तन निदेशालय की एक टीम कथित भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धनशोधन के एक मामले की जांच के संबंध में पूछताछ करने के लिए सोमवार को सोरेन के दक्षिण दिल्ली स्थित 5/1 शांति निकेतन आवास पहुंची और 13 घंटे से अधिक समय तक वहां डेरा डाले रही. इस दौरान उन्होंने परिसर की तलाशी ली. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने सोरेन के दिल्ली स्थित आवास की तलाशी के बाद 36 लाख रुपये, एक एसयूवी और कुछ ‘आपत्तिजनक’ दस्तावेज जब्त किए हैं.

Jharkhand: CM हाउस, राजभवन और ED ऑफिस के बाहर धारा 144 लागू, हेमंत सोरेन ने पूछताछ के लिए दिया कल का समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सीना चीरकर नहीं दिखा सकता...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM हेमंत सोरेन
'सीना चीरकर नहीं दिखा सकता...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM हेमंत सोरेन
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
JPSC एग्जाम विवाद: 18 ठिकानों पर CID रेड, कल्पना सोरेन बोलीं- 'सरकार निकालेगी समाधन'
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
झारखंड में एग्जाम विवाद गहराया, अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता
Jharkhand: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग
झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget