एक्सप्लोरर

Jharkhand: आरक्षण और 1932 खतियान विधेयक को 9वीं अनुसूची में शामिल करने को लेकर राज्यपाल से मिले CM सोरेन

Ranchi: इस प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी शामिल नहीं हुई. सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार ने मूलवासी और आदिवासियों के हक के लिए नियोजन नीति बनाई थी, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है.

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) के नेतृत्व में एक सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने 1932 के खतियान आधारित नियोजन नीति और ओबीसी सहित अन्य वर्गों की आरक्षण सीमा को बढ़ाने  संबंधी बिल  को संविधान की नौवीं अनुसूचि में शामिल करने के लिए केंद्र सरकार को भेजने  का आग्रह करने को लेकर राज्यपाल रमेश बैस (Ramesh Bais) से मुलाकात की.

इस मुलाकात के बात सीएम सोरेन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि एक साजिश के तहत राज्य के मूलवासी, आदिवासी, अल्पसंख्यक और पिछड़े वर्गों के अधिकारों को छीना जा रहा है. विरोधियों की इस साजिश को सरकार किसी भी कीमत पर पूरा नहीं होने देगी. उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार राज्य में नियुक्तियों को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था करने पर विचार कर रही है. इसका सकारात्मक परिणाम जल्द ही देखने को मिलेगा.

प्रतिनिधिमंडल में शामिल नहीं हुई बीजेपी
सीएम सोरेन ने बताया कि इस प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी को छोड़कर सभी दलों ने राज्यपाल से मुलाकात की. इस सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस, आरजेडी, सीपीएम, आजसू, जेएमएम  और वामदल समेत अन्य राजनीतिक दल के नेताओं ने भी शिरकत की. सीएम ने कहा कि राज्यपाल से मुलाकात का कारण पिछले दिनों झारखंड हाईकोर्ट द्वारा राज्य की नियोजन नीति को रद्द करना है.

नियोजन नीति रद्द करना दुर्भाग्यपूर्ण
सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार ने मूलवासी और आदिवासियों के हक के लिए नियोजन नीति बनाई थी, लेकिन उसे रद्द कर दिया गया, यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है. सीएम ने कहा कि नियोजन नीति को लेकर कोर्ट में जिन लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई थी उसमें 20 में से 19 लोग बाहरी राज्यों से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने कहा कि कुछ ऐसी शक्तियां हैं जो मूलवासी-आदिवासियों के अधिकारों को छीनने का प्रयास कर रही हैं.

सीएम ने कहा कि हमने नवंबर माह में 1032 आधारित नियोजन नीति और ओबीसी आरक्षण बिल पास किया. इन्हें मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेजा गया है. विधेयक में निवेदन था कि इसे नौवीं  अनुसूची में डाला जाए ताकि मूलवासी-आदिवासियों के खिलाफ हो रही साजिश को खत्म किया जा सके.

यह भी पढ़ें: Rabika Murder: बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे का आरोप- इस्लाम धर्म नहीं कबूलने के चलते रेबिका के 50 टुकड़े, हत्यारों को फांसी देने की मांग

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
झारखंड में छात्रों के प्रोटेस्ट के बीच धनंजय सिंह ने दिया ये सुझाव, मानेंगे CM सोरेन?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
झारखंड में Gen Z के बाद अब Gen Alpha ने खोला मोर्चा, क्या हैं मांगें?
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची में छात्रों का आंदोलन जारी, 15 अगस्त को निकालेंगे तिरंगा यात्रा
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में आज छाए रहेंगे बादल, बारिश के भी आसार, जानें मौसम का अपडेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
किसकी टेंशन बढ़ाने वाले हैं सोनम वांगचुक? कर दिया बड़ा ऐलान
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
यूपी में अगले 3 दिन भारी! आज 24 जिलों में बारिश; वज्रपात का भी अलर्ट
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
Brezza-Venue की EMI में कितना फर्क? जानें पूरा हिसाब
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र! लोकसभा में सिर्फ 19 फीसदी काम, राज्यसभा भी पीछे
Embed widget