एक्सप्लोरर

Jharkhand News: बुधवार से शुरू होगा 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम का दूसरा चरण

Ranchi News: झारखंड में 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के दूसरे चरण की CM हेमंत सोरेन शुरूआत करेंगे. इसका पहला चरण 12-22 अक्टूबर और दूसरा चरण 1-14 नवंबर 2022 तक चलेगा.

Jharkhand Aapki Yojana Aapki Sarkar Aapke Dwar Program: झारखंड (Jharkhand) के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) बुधवार को गिरिडीह (Giridih) जिले से लाभार्थियों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार के महत्वाकांक्षी आउटरीच कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत करेंगे. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि 'आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम को दो चरणों में आयोजित किया जाएगा. इसका पहला चरण 12 अक्टूबर से 22 अक्टूबर और दूसरा चरण 1 नवंबर से 14 नवंबर 2022 तक चलेगा.  

बीते साल भी चलाया गया था कार्यक्रम
इस दिसंबर में झामुमो के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार के तीन साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इस पहल का आयोजन किया जा रहा है. वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि 'पिछले 20 साल से अटका झारखंड अब आगे बढ़ने लगा है. यह पहली बार है जब अधिकारी लाभार्थियों के घर जाकर उन्हें उनका हक दिलाने जा रहे हैं. इस कार्यक्रम से बड़े पैमाने पर ग्रामीण लोगों को फायदा हुआ है. इस कार्यक्रम का पहला चरण मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2021 को राज्य दिवस पर शुरू किया गया था. साथ ही सरकार ने अगले दिन से पंचायत स्तर पर लाभार्थियों के लिए शिविर आयोजित करना शुरू कर दिया था.

इतने लोगों को मिला था लाभ
2021 में कुल 6,867 शिविर आयोजित किए गए और कुल 35.94 लाख आवेदनों में से 35.56 लाख आवेदनों का निपटारा किया गया. वहीं एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि करीब 42,000 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं. कार्यक्रम का दूसरा चरण उन लाभार्थियों को समर्पित है, जिन्हें पहले चरण में छोड़ दिया गया था. बयान में कहा गया है कि इस बार उन पंचायतों पर ध्यान दिया जाएगा जहां पहले चरण में शिविर आयोजित नहीं किए जा सके. 

इन योजनाओं का मिलेगा लाभ
इस कार्यक्रम का उद्देश्य कल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदनों को मौके पर ही संसाधित करना है. ताकि ग्रामीणों को जल्द से जल्द लाभ मिलना शुरू हो जाए. वहीं इस कार्यक्रम के तहत झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना के लिए ग्रीन राशन कार्ड, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, सर्वजन पेंशन योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) और अन्य योजनाओं के तहत आवेदन प्राप्त होंगे. 

ये भी पढ़ें-

Lohardaga Rape: 50 साल की महिला से गैंगरेप के आरोप में पुलिस के 2 जवान गिरफ्तार, DGP ने SP से मांगी रिपोर्ट

Jharkhand में एक हफ्ते के भीतर मॉब लिंचिंग की दूसरी वारदात, बोकारो से सामने आई दिलदहला देने वाली घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
झारखंड को AI से नई पहचान देने की तैयारी, CM हेमंत सोरेन ने दिग्गज कंपनियों के साथ की बैठक
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
CM हेमंत सोरेन ने नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन का किया आगाज, नई तकनीक से बदलेगा झारखंड
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
लखनऊ और इटावा में हुई शिकायत तो निशिकांत दुबे ने सपा चीफ को सिखाया कानून, कहा- 'खुद अखिलेश यादव...'
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप
झारखंड को AI हब बनाने की तैयारी, दिल्ली में CM हेमंत सोरेन पेश करेंगे डिजिटल रोडमैप

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
रायगढ़: भारी बारिश के बीच पातालगंगा नदी में बहे 3000 गैस सिलेंडर, लोगों से लौटाने की अपील
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'ये तो सरेंडर...', श्रेयस अय्यर पर भड़के अनिल कुंबले, IND vs ENG 4th T20 से पहले दी एक सलाह
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget