एक्सप्लोरर

Jharkhand Minister List: झारखंड में शपथ से पहले संभावित मंत्रियों की लिस्ट आई सामने, इस नए मुस्लिम चेहरे को मौका

Jharkhand Cabinet Minister List: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज ही विधानसभा में विश्वासमत हासिल किया है. विश्वासमत प्रस्ताव के पक्ष में 45 वोट पड़े. वहीं विपक्षी दल बीजेपी ने वोटिंग का बहिष्कार किया.

Jharkhand Cabinet Minister List 2024: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज (सोमवार, 8 जुलाई) कैबिनेट का विस्तार करने जा रहे हैं. नई कैबिनेट में नए चेहरे को मौका मिल सकता है.

सूत्रों ने बताया कि बसंत सोरेन, दीपक बीरुआ, हफीजुल हसन अंसारी, बेबी देवी, मिथिलेश ठाकुर, बैद्यनाथ राम को इसबार जेएमएम से मौका मिल सकता है. बैद्यनाथ राम को छोड़ बाकी सभी हेमंत और चंपई सोरेन सरकार में मंत्री थे.

कांग्रेस कोटे से कौन-कौन बनेंगे मंत्री?

कांग्रेस से रामेश्वर उरांव, बन्ना गुप्ता, दीपिका पांडे सिंह (बादल पत्रलेख की जगह), इरफान अंसारी (कथित टेंडर घोटाले में जेल में बंद आलमगीर आलम की जगह) मंत्री बन सकते हैं. हेमंत सोरेन और चंपई सोरेन सरकार में रामेश्वर उरांव और बन्ना गुप्ता मंत्री थे. RJD से सत्यानंद भोक्ता मंत्री बन सकते हैं.

हेमंत सोरेन ने हासिल किया बहुमत

हेमंत सोरेन ने आज ही विधानसभा में बहुमत हासिल किया है. वोटिंग के दौरान बीजेपी ने सदन से वॉकआउट किया. राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा में मनोनीत सदस्य जोसेफ गॉलस्टेन सहित कुल 45 विधायकों ने विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया. बीजेपी के 24 और आजसू पार्टी के तीन विधायक हैं.

झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) शामिल हैं, जबकि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन के एकमात्र विधायक उसे बाहर से समर्थन दे रहे हैं. जेएमएम के 27, कांग्रेस के 17 और आरजेडी के एक विधायक हैं.

जेएमएम के दो विधायक-नलिन सोरेन और जोबा माझी अब सांसद बन चुके हैं, जबकि जामा से विधायक सीता सोरेन ने बीजेपी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए इस्तीफा दे दिया था.  झामुमो ने दो और सदस्यों-बिशुनपुर से विधायक चमरा लिंडा और बोरियो से विधायक लोबिन हेम्ब्रोम को पार्टी से निष्कासित कर दिया था.

बीजेपी की भी संख्या हुई कम

इसी तरह, विधानसभा में बीजेपी सदस्यों की संख्या घटकर 24 हो गई है, क्योंकि उसके दो विधायक-ढुलू महतो (बाघमारा) और मनीष जायसवाल (हजारीबाग) अब सांसद बन गए हैं. वहीं, पार्टी ने मांडू से विधायक जयप्रकाश भाई पटेल को कांग्रेस में शामिल होने के बाद निष्कासित कर दिया था. झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में 76 विधायक हैं. 

हेमंत सोरेन ने इतने वोटों से जीता विश्वासमत, झारखंड के CM का BJP पर वार- 'जितने विधायक हैं, उसके आधे भी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'
JSSC-CGL परीक्षा रद्द होने पर JDU का बड़ा बयान, 'हेमंत सोरेन ने…'

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
ईरान से UAE ने काटा कारोबारी कनेक्शन! सभी प्रमुख लेन-देन अगली सूचना तक बंद
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी पर सियासी बवाल, जानें क्या हैं ACB के आरोप
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड देख चौंक जाएंगे
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
इन कारणों से ढीला हो जाता है Charging Port! न करें अनदेखा
Best Potato For Eating: लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
लाल, पीला या सफेद... खाने के लिए कौन-सा आलू है बेस्ट? जानें सच
Embed widget