एक्सप्लोरर

हेमंत सोरेन ने इतने वोटों से जीता विश्वासमत, झारखंड के CM का BJP पर वार- 'जितने विधायक हैं, उसके आधे भी...'

Jharkhand Floor Test: हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिस तरह देश में बीजेपी को नुकसान हुआ है, उससे साफ है कि विधानसभा चुनाव में भी जनता उन्हें सबक सिखाएगी.

Hemant Soren Speech: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार (8 जुलाई) को विधानसभा में विश्वासमत हासिल कर लिया. विश्वासमत प्रस्ताव के पक्ष में 45 वोट पड़े, वहीं विपक्ष में शून्य वोट पड़े. बीजेपी विधायक वोटिंग के दौरान विधानसभा से वॉकआउट कर गए.

वोटिंग से पहले विश्वासमत प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए हेमंत सोरेन ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया.

हेमंत सोरेन के भाषण के दौरान बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया. हेमंत सोरेन ने कहा, ''न इनके पास सोच है और न ही एजेंडा है. इनके पास पर केंद्रीय एजेंसियां हैं. जितने विधायक हैं, उसके आधे भी आ जाएं आपस तो बड़ी बात होगी. लोकसभा चुनाव में चेहरा दिखा दिया है, अब बचा है राज्यों का चुनाव. महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ा जायेगा और इनको उसमें भी आईना दिखाएंगे. इनका षड्यंत्र नहीं चलने वाला है.''

बीजेपी पर वार

सोरेन ने कहा, ''मैं यहां वैधानिक प्रक्रिया के द्वारा आया हूं. विपक्ष फिर मुझे इस भूमिका में देखकर कैसा लग रहा है, वो उसके आचरण में दिख रहा है. ये केवल राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश कर रहे हैं.''

चंपई सोरेन का जिक्र

उन्होंने कहा, ''मैं चंपई सोरेन का धन्यवाद करूंगा, जिन्होंने निर्भीक होकर सरकार चलाया,  सरकार को बचाया. ये लोग (बीजेपी) खरीद-फरोख्त कर रहे थे.'' हेमंत सोरेन ने अपने करीबी चंपई सोरेन के पद से हटने के एक दिन बाद, चार जुलाई को मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी.

कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन को झारखंड हाई कोर्ट से 28 जून को जमानत मिली थी. इसके बाद वो जेल से बाहर आए.

हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था. उन्होंने ईडी की हिरासत में ही सीएम पद से इस्तीफा दे दिया. इसके बाद चंपई सोरेन सीएम बने.

झारखंड में 81 सदस्यीय विधानसभा में वर्तमान में 76 विधायक हैं. हेमंत सोरेन ने तीन जुलाई को सरकार बनाने का दावा पेश किया था, जिसके बाद सत्तारूढ़ JMM-कांग्रेस-RJD गठबंधन ने राज्यपाल को 44 विधायकों की समर्थन लिस्ट सौंपी.

'इन्हें न झारखंड से मतलब है न यहां के युवाओं से, इन्हें बस...', कुणाल षाड़ंगी के इस्तीफे पर JMM ने BJP को घेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
प्रशांत भूषण के बयान पर कांग्रेस ने किया बचाव! कहा- जब महात्मा गांधी...
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
JMM विधायक ने घर बुलाकर इंजीनियरों को पीटा! संजीव सरदार पर गंभीर आरोप
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड का दलित चेहरा बना ओडिशा का राज्यपाल, जानें कौन हैं ब्रज मोहन राम?
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा
झारखंड: नाबालिग से रेप के दोषी को सजा, आखिरी सांस तक जेल में रहेगा

वीडियोज

जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
आशुतोष रांका और सौरव दास भी आएंगे बाहर? अभिजीत दीपके बोले- 'दोनों भाइयों के...'
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
अभिजीत दीपके रिहा, SEM कोर्ट ने दी सशर्त जमानत
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
हवा में उड़ते जहाज पर खड़ी हुईं 99 साल की दादी, Video देख उड़े होश
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
गेहूं का MSP बढ़ा, लेकिन इससे किसानों की कमाई कितनी बढ़ेगी?
Embed widget