एक्सप्लोरर

Jharkhand Mine Collapsed: धनबाद में अवैध खनन के दौरान धंसी खदान, 3 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

Jharkhand Coal Mine Collapse Update: खदान पर मौजूद लोगों ने बताया कि कई स्थानीय ग्रामीण अवैध खनन में लगे हुए थे, जब खदान धंसने की घटना हुई. भौरा थाने के निरीक्षक बिनोद ओरांव ने कहा रेस्क्यू जारी है.

Jharkhand News: झारखंड के भौरा कोलियरी क्षेत्र में शुक्रवार को अवैध खनन के दौरान एक खदान के धंसने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई. साथ ही कई और लोगों के उसमें फंसे होने की आशंका है. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. बता दें कि, घटना जिले से करीब 21 किलोमीटर दूर भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल) के भौरा कोलियरी क्षेत्र में सुबह साढ़े 10 बजे हुई.

धनबाद के सिंदरी इलाके के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अभिषेक कुमार ने कहा कि, घटना में मारे गए लोगों और खदान में फंसे लोगों की वास्तविक संख्या का अनुमान तभी लग पाएगा, जब बचावकर्मी पीड़ितों का पता लगा लेंगे. वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कई स्थानीय ग्रामीण अवैध खनन में लगे हुए थे, जब खदान धंसने की घटना हुई. लोगों ने आगे बताया कि, स्थानीय लोगों की मदद से मलबे से तीन लोगों को बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. भौरा थाने के निरीक्षक बिनोद ओरांव ने कहा कि बचाव अभियान जारी है.

बीसीसीएल की ओर से रेसक्यू जारी

बता दें कि, मरने वालों में एक महिला, एक पुरुष और एक नाबालिग बच्ची शामिल है. घायलों को उनके साथी निकाल ले गए हैं और स्थानीय नर्सिंग होम में उनका इलाज करवाया जा रहा है. बीसीसीएल कोयला कंपनी द्वारा पॉकलेन मशीन से मलबे को हटाने का काम किया जा रहा है. आशंका जताई जा रही है कि मलबे के अंदर अभी कई और लोग दबे हो सकते हैं. पॉकलेन मशीन के जरिए मलबे को हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है.

Jharkhand Mine Collapsed: धनबाद में अवैध खनन के दौरान धंसी खदान, 3 की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

स्थानीय लोगों ने क्या कहा?

इस मामले पर बीसीसीएल प्रबंधन और पुलिस प्रशासन की ओर से किसी कि मौत की पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके द्वारा पांच लोगों का रेस्क्यू किया गया है. जिनमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है. बताया जा रहा है कि हर दिन की तरह स्थानीय लोग अवैध कोयला खनन करने यहां पहुंचे थे, तभी कोयला काटने के दौरान ऊपर से कोयला पत्थर और मिट्टी का ढेर लोगों पर आ गिरा. इससे 15 की संख्या में लोग मलबे में दब गए, जिसमें तीन लोगों की मौत हो चुकी है.

यह भी पढ़ें:  Jharkhand Politics: बाबूलाल मरांडी का CM हेमंत सोरेन पर बड़ा हमला, बोले- 'रामभक्तों पर कहर बरपाने वाली राजनीति घातक...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड कांग्रेस के नेता भी दिल्ली रैली में जुटेंगे, केशव महतो का BJP-CEC पर हमला
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
झारखंड: नवविवाहित दंपती ने की आत्महत्या, दोनों ने कंबल में लिपटकर लगाई आग
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
गिरिडीह: ट्रेलर में फंसी कार को 6km तक घसीटता रहा चालक, एक की मौत; दो घायल
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त
सरायकेलाः NGT की रोक को ठेंगा? CM सोरेन के ननिहाल में बालू का अवैध परिवहन, 6 हाईवा जब्त

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget