एक्सप्लोरर

Jharkhand: बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या के एक दिन बाद दो गुटों में हिंसक झड़प, इलाके में सुरक्षाबल तैनात

Jharkhand Crime News: झारखंड में अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने भारत भवन चौक के पास देसी बम फेंककर बजरंग दल कार्यकर्ता कमलदेव गिरि की हत्या कर दी थी. इससे कस्बे में तनाव का महौल बना हुआ है.

Jharkhand News: बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या के एक दिन बाद रविवार को झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 लागू होने के बावजूद यह झड़प उस वक्त हुई, जब मृत कार्यकर्ता का शव उसके समर्थक श्मशान घाट ले जा रहे थे. जिले की उपायुक्त (डीसी) अनन्या मित्तल ने कहा कि भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा. उन्होंने बताया कि दोपहर में जैसे ही शव को लेकर लोग चक्रधरपुर के पवन चौक पहुंचे, वहां पर हिंसा शुरू हो गई. दो समूहों के लोग आपस में भिड़ गये और गालियां देते हुए एक-दूसरे पर पत्थर बरसाने लगे.

क्या है मामला
डीसी ने कहा कि पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस छोड़ी और हल्का लाठीचार्ज किया. इसके बाद शव को श्मशान घाट ले जाया गया, जहां अंतिम संस्कार किया गया. अनन्या मित्तल, पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर के साथ फिलहाल अशांत कस्बे में डेरा डाले हुए हैं. पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस झगड़े में छह दुकानें और एक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं. अज्ञात मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने शनिवार की शाम भारत भवन चौक के पास देसी बम फेंककर बजरंग दल कार्यकर्ता कमलदेव गिरि (35) की हत्या कर दी थी, जिससे कस्बे में तनाव का महौल बना हुआ है.

इलाके में सुरक्षाबल तैनात
बजरंग दल के समर्थकों ने आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की मांग को लेकर चक्रधरपुर-रांची मार्ग को करीब तीन घंटे तक बंद रखा. पुलिस के हस्तक्षेप करने और न्याय का आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया. यह पूछे जाने पर कि इस संबंध में क्या कोई गिरफ्तारी हुई है या किसी को हिरासत में लिया गया है, तो इसपर अनन्या मित्तल ने कहा कि अभी मामले की जांच की जा रही है. मित्तल ने कहा, कमलदेव गिरि के शव का पोस्टमॉर्टम अनुमंडल अस्पताल में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में चिकित्सकों के एक पैनल ने किया. हम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं. इससे पहले दिन में चक्रधरपुर के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी कपिल चौधरी ने कहा था, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के संवेदनशील इलाकों में रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों समेत सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है.

Jharkhand: झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सोरेन सरकार का बड़ा फैसला, स्थानीयता और OBC आरक्षण बढ़ाने का विधेयक पास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
CM हेमंत की मां रूपी सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, आज अंतिम संस्कार
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
झारखंड के CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन
'देश को गृह युद्ध की ओर...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला
'देश को गृह युद्ध की ओर...', निशिकांत दुबे का राहुल गांधी पर हमला
झारखंड HC ने CM हेमंत सोरेन पर लगाया ₹10000 का जुर्माना लगाया, जानें वजह
झारखंड HC ने CM हेमंत सोरेन पर लगाया ₹10000 का जुर्माना लगाया, जानें वजह

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ब्राजील में Gen-Z प्रोटेस्ट, हजारों की संख्या में सड़कों पर क्यों उतरे छात्र?
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
ध्रुव राठी ने बिहार का नाम लेकर बेंगलुरु में क्या कहा? 'करीब 65 लाख…'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
टीम में वापसी पर छलका उमेश यादव का दर्द, बोले- 'मुझे सपोर्ट करने की बजाय...'
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
नाना पाटेकर के अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जन सैलाब, राजकीय सम्मान से होगा अंतिम संस्कार
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
'मैं यहां सत्ता परिवर्तन...', बेंगलुरु के CJP प्रोटेस्ट में ध्रुव राठी का बड़ा बयान
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
UP में स्मृति एक्टिव, सपा के बागी MLAs को शामिल कराएंगी BJP, कौन-कौन मारेगा एंट्री?
Embed widget