एक्सप्लोरर

झारखंड में चुनाव के लिए जारी उम्मीदवारों की लिस्ट को लेकर बीजेपी में असंतोष, क्या बोले हिमंत विश्व शर्मा?

Jharkhand News: पार्टी बदलने वाले नेताओं की एक बड़ी शिकायत यह है कि बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर चुनाव से पहले अन्य दलों से आए नेताओं को उम्मीदवार बना रही है.

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड में विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा जारी उम्मीदवारों की सूची से निराश एक निवर्तमान विधायक और तीन पूर्व विधायकों सहित इसके कई नेताओं का पाला बदलना पार्टी के भीतर पनप रहे असंतोष को दिखाता है. 

पार्टी बदलने वाले नेताओं की एक बड़ी शिकायत यह है कि बीजेपी अपने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर चुनाव से पहले अन्य दलों से आए नेताओं को उम्मीदवार बना रही है. राज्य की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान 13 नवंबर एवं 20 नवंबर को होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी. 

बीजेपी में शामिल हुए नेताओं पर जताया भरोसा 
बीजेपी के एक नेता ने कहा, ‘‘हम आहत हैं. अगर आप सूची देखें तो पार्टी ने अपने समर्पित कार्यकर्ताओं की अनदेखी करते हुए अन्य दलों से बीजेपी में शामिल हुए नेताओं पर भरोसा जताया है. अब तक घोषित 66 उम्मीदवारों में से आधे से अधिक ऐसे हैं जो अन्य दलों से आए हैं.’’ बीजेपी से टिकट पाने वाले नेताओं में पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, उनके बेटे बाबूलाल सोरेन, लोबिन हेम्ब्रोम, गंगा नारायण, मंजू देवी, गीता कोड़ा, सीता सोरेन और रामचंद्र चंद्रवंशी समेत अन्य नेता शामिल हैं. 

असम के मुख्यमंत्री और झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए सह-प्रभारी हिमंत विश्व शर्मा ने इस बात को खारिज कर दिया कि पार्टी के भीतर कोई बड़ा असंतोष है. उन्होंने कहा कि बीजेपी एक बड़ा राजनीतिक दल है, ऐसे में उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद नेताओं में कुछ नाराजगी होना स्वाभाविक है

ये नेता हुए हैं शामिल
सीएम शर्मा ने कहा कि वह असंतुष्ट नेताओं से मुलाकात करेंगे. पूर्व विधायकों लुईस मरांडी, कुणाल सारंगी और लक्ष्मण टुडू समेत कई बीजेपी नेता सोमवार (21 अक्टूबर) को झामुमो में शामिल हो गए. पिछले सप्ताह, तीन बार के बीजेपी विधायक केदार हाजरा और बीजेपी सहयोगी आजसू (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन) के उमाकांत रजक भी सत्तारूढ़ पार्टी में शामिल हो गए थे. 

'नौकरी छोड़कर समाज की सेवा करने के लिए आया हूं भारत'
सारंगी ने कहा, ‘‘बीजेपी में किसी ने भी मुझे फोन करने तक की जहमत नहीं उठाई. उन्होंने लोकसभा चुनाव के दौरान जमशेदपुर सीट के उम्मीदवार के चयन के लिए मेरा नाम छांटा था, लेकिन टिकट नहीं दिया गया. यह एक बुनियादी शिष्टाचार है कि वे मुझे फोन करते. मैं इससे बहुत आहत हुआ, खासकर तब, जब मैं विदेश में एक आरामदायक नौकरी छोड़कर समाज की सेवा करने के लिए भारत आया हूं. मैंने सभी महत्वपूर्ण लोगों से संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन किसी ने भी यह पता लगाने की जहमत नहीं उठाई और कोशिश नहीं की कि क्या गड़बड़ है.’’

'गढ़ माना जाता था झामुमो का'
उन्होंने जुलाई में बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था. पूर्व मंत्री मरांडी ने कहा कि 24 साल तक बीजेपी की सेवा करने के बाद इससे अलग होना ‘‘दुखद’’ है. उन्होंने कहा, ‘‘बीजेपी ने 2014 में दुमका में ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी जिसे झामुमो (झारखंड मुक्ति मोर्चा) का गढ़ माना जाता था, लेकिन उसने पार्टी के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित करने वाली महिलाओं के बजाय उन महिलाओं को सम्मान दिया जो बाहर से पार्टी में लाई गई थीं.’’

उन्होंने 2014 में दुमका में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को 5,262 मतों के अंतर से हराया था लेकिन 2019 में वह उनसे करीब 13,000 मतों से हार गईं. वह 2020 के उपचुनाव में भी झामुमो के बसंत सोरेन से हार गई थीं. मरांडी ने कहा, ‘‘बीजेपी चाहती थी कि मैं बरहेट से चुनाव लड़ूं जो मेरे लिए नयी सीट थी. मुझे मेरी सीट नहीं दी गई.’’  

'टिकट दिए जाने के बाद पाला बदल लिया'
बीजेपी ने दुमका विधानसभा सीट से सुनील सोरेन को उम्मीदवार बनाया है. कांग्रेस की मंजू कुमारी को 2019 में हराकर जमुआ सीट जीतने वाले हाजरा ने कहा कि तीन दशक तक बीजेपी की सेवा करने के बावजूद उन्हें उपेक्षित महसूस हुआ. कांग्रेस नेता के बीजेपी में शामिल होने और उन्हें टिकट दिए जाने के बाद उन्होंने पाला बदल लिया. टुडू ने 2014 में घाटशिला में झामुमो के नेता रामदास सोरेन को हराया था. 

टुडू ने कहा कि वह बीजेपी में ‘‘अलग-थलग’’ महसूस कर रहे हैं. बहरहाल, बीजेपी ने चुनाव जीतने का भरोसा जताया है. वह 81 में से 68 सीट पर चुनाव लड़ रही है और बाकी सीट उसने अपने सहयोगियों के लिए छोड़ दी हैं. चुनाव में कुल 2.60 करोड़ लोग मतदान करने के पात्र हैं. झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 2019 में बीजेपी से सत्ता छीनते हुए 47 सीट जीती थीं.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Congress List: झारखंड में कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कई दिग्गजों को टिकट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची: परीक्षा गड़बड़ी पर पूर्व CM रघुवर दास का अल्टीमेटम, 'अगर एक हफ्ते में...'
रांची प्रोटेस्ट: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
रांची: देवेंद्र नाथ महतो से अस्पताल में मिलने पहुंचीं हेमंत सोरेन की मंत्री, क्या हुई चर्चा?
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?
रांची प्रोटेस्ट डे-20: झारखंड में कहां अटकी बात, छात्र और सरकार के बीच अब क्यों रस्साकशी?

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget