एक्सप्लोरर

Jharkhand Congress List: झारखंड में कांग्रेस ने जारी की 21 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कई दिग्गजों को टिकट

Jharkhand Congress Candidate List: झारखंड में कांग्रेस ने ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी को जामताड़ा से मैदान में उतारा है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जमशेदपुर पश्चिम से उम्मीदवार हैं.

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है. सोमवार (21 अक्टूबर) को जारी पहली लिस्ट में कांग्रेस ने फिलहाल 21 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) की बैठक के कुछ घंटों के बाद यह सूची जारी की गई. इसमें प्रदेश सरकार के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव, कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य अजय कुमार और कुछ अन्य मंत्रियों के नाम हैं.

रामेश्वर उरांव को उनकी मौजूदा लोहरदगा सीट से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है. भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी अजय कुमार को जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया गया है. कुमार जमशेदपुर से लोकसभा सदस्य भी रह चुके हैं. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी को उनके वर्तमान क्षेत्र जामताड़ा से फिर से मैदान में उतारा गया है, जबकि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को जमशेदपुर पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है.

दीपिका पांडेय को महगामा से मिला टिकट
कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह को महगामा से एक फिर उम्मीदवार बनाया गया है. वह वर्तमान में इस सीट से विधायक हैं. कांग्रेस ने सत्तारूढ़ गठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर जारी गतिरोध के बीच ये उम्मीदवार घोषित किए हैं. कांग्रेस ने सोमवार रात कहा कि मंगलवार को इसको लेकर पूरी तस्वीर साफ हो जाएगी कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा.

आरजेडी ने सीटों को लेकर जताई नाराजगी

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) और कांग्रेस ने बीते शनिवार को घोषणा की थी कि दोनों दल राज्य की 81 विधानसभा सीट में से 70 पर चुनाव लड़ेंगे और बाकी सीट पर घटक के अन्य सहयोगी लड़ेंगे. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने इस घोषणा पर नाराजगी जताते हुए रविवार को कहा था कि 12 से कम सीट उसे स्वीकार्य नहीं होंगी.

इसके अलावा अगर अकेले चुनावी मैदान में उतरना पड़ा, तो उस स्थिति में भी वह ‘इंडिया’ गठबंधन की संभावनाओं को नुकसान नहीं पहुंचाएगा. झामुमो, कांग्रेस और राजद विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) शामिल हैं. झारखंड में दो चरण में 13 और 20 नवंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती 23 नवंबर को होगी.

ये भी पढ़ें- हरियाणा चुनाव के बाद इंडिया गठबंधन में बिखराव! AAP-शिवसेना UBT के बाद RJD ने भी कांग्रेस को दिखाई 'आंखें'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: देवेंद्र महतो के स्वास्थ्य की जानकारी छिपाई जा रही, सरकार पर आरोप
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
रांची: CM आवास के पास लगाए गए बैरिकेड हटाए जाएं, बाबूलाल मरांडी की मांग
'जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो...', राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे
'जिन्ना का असली वारिस कोई है तो वो...', राहुल गांधी पर भड़के निशिकांत दुबे
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात
रांची: 'ऐसे हालात में जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं', छात्र ने की अनशन जारी रखने की बात

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Embed widget