एक्सप्लोरर

झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले ये 2 पार्टियां हुईं एक, INDIA गठबंधन की बढ़ाएगी ताकत?

Jharkhand News: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. शनिवार को सीपीआई (एमएल) और एमसीसी (मार्क्सवादी को-ऑर्डिनेशन कमेटी) का एकीकरण हो गया.

Jharkhand Latest News: झारखंड में वाम आंदोलन का गहरा प्रभाव रहा है और राज्य की सियासत में भी वाम पार्टियां अपनी ताकत दिखाती रही हैं.  अब ये पार्टियां एक बार फिर संगठनात्मक एकजुटता की दिशा में पहल कर रही हैं. इसी कड़ी में शनिवार को दो पार्टियों सीपीआई (एमएल) और एमसीसी (मार्क्सवादी को-ऑर्डिनेशन कमेटी) का एकीकरण हो गया. दोनों पार्टियों की केंद्रीय कमेटियों की साझा बैठक के बाद एमसीसी के सीपीआई एमएल में विलय का ऐलान किया गया.

सीपीआई एमएल के पोलित ब्यूरो सदस्य सांसद राजाराम सिंह, मासस के कार्यकारी अध्यक्ष अरूप चटर्जी, हलधर महतो, मिथिलेश सिंह, मनोज भक्त और जनार्दन प्रसाद ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी.

24 सितंबर को धनबाद में होगी एकता रैली
नेताओं ने संयुक्त वक्तव्य में कहा कि देश कॉर्पोरेट लूट, अति विकेंद्रीकरण और देश की बहुरंगी सांस्कृतिक-सामाजिक मूल्यों के खिलाफ संघी हमलों से जूझ रहा है. ऐसे में एमसीसी का सीपीआई एमएल के साथ विलय फासीवाद विरोधी आंदोलन को नई ताकत देगा. बताया गया कि एकीकृत पार्टी आगामी 24 सितंबर को धनबाद में एकता रैली आयोजित करेगी.

नेताओं ने कहा कि दोनों दल एक ही दौर में उभरे. 70 के दशक में जहां चारू मजूमदार के नेतृत्व में नक्सलबाड़ी में किसानों का संघर्ष प्रारंभ हुआ, वहीं दूसरी तरफ धनबाद में कोयला मजदूरों और विस्थापितों का आंदोलन एके राय के नेतृत्व में प्रारम्भ हुआ। दोनों पार्टियां झारखंड आंदोलन की शुरुआत से अग्रणी कतार में रही हैं। इस एकता से उत्तरी छोटानागपुर और झारखंड में संघर्षशील जनता का मनोबल बढ़ेगा.

बगोदर विधानसभा सीट पर है सीपीआई (ML) का कब्जा
झारखंड विधानसभा चुनाव से ठीक पहले दो वाम पार्टियों के एकीकरण को सियासी नजरिए से अहम घटनाक्रम माना जा रहा है. सीपीआई एमएल फिलहाल ‘इंडिया’ गठबंधन का घटक दल है. माना जा रहा है कि लोकसभा चुनाव के बाद विधानसभा चुनाव में भी वह गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेगी. झारखंड में फिलहाल बगोदर विधानसभा सीट पर सीपीआई एमएल का कब्जा है, जहां से विनोद सिंह विधायक हैं. 

हाल में हुए लोकसभा चुनाव में विनोद सिंह कोडरमा लोकसभा सीट पर इंडिया गठबंधन के साझा प्रत्याशी थे. वह 4 लाख 14 हजार 643 मत लाकर दूसरे स्थान पर रहे थे. उधर धनबाद में एमसीसी का अच्छा खासा प्रभाव रहा है. यहां की निरसा सीट से अरूप चटर्जी विधायक रहे हैं. एमसीसी के संस्थापक कॉमरेड एके राय धनबाद सीट से तीन बार सांसद और सिंदरी सीट से तीन बार विधायक रहे थे.

यह भी पढ़ें: खास अंदाज में जन्मदिन मनाएंगे CM हेमंत सोरेन, पिता का लेंगे आशीर्वाद, काटेंगे 10 पाउंड का केक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget